अपडेटेड 26 February 2026 at 00:02 IST

बिना तेल ऐसे बनाएं क्रिस्पी सोया चंक, 10 मिनट में तैयार हेल्दी इवनिंग स्नैक; जानें आसान रेसिपी

बिना तेल में तले क्रिस्पी सोया चंक बनाए जा सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको एयर फ्रायर चाहिए होगा, जिससे ये हेल्दी स्नैक झटपट बनकर तैयार हो जाएगा। खास बात ये है कि इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता ही यह प्रोटीन से भरपूर होता है। नोट करें आसान रेसिपी।

क्रिस्पी सोया चंक10 मिनट में बनकर तैयार | Image: Insta- @culinary_chronicle

Crispy Soya Chunks Recipe: चाय के साथ कुछ क्रिस्पी और चटपटा खाने का मन करता है, लेकिन तेल में तले स्नैक्स सेहत के लिए अच्छे नहीं होते। ऐसे में सोया चंक की खास रेसिपी आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है, क्योंकि ये प्रोटीन से भरपूर है। और खास बात ये है कि ये बिना तेल में तले भी तैयार हो किए जा सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको एयर फ्रायर की जरूरत पड़ेगी।

ये खास रेसिपी बच्चे से लेकर बुजुर्गों तक सभी को पसंद आएगी। साथ ही वजन कंट्रोल रखने वालों के लिए भी यह एकदम फिट है। सोया चंक में हाई क्वालिटी प्लांट-बेस्ड प्रोटीन होता है, जो मांसाहारी खाने का अच्छा ऑप्शन बन जाता है। इसे एयर फ्रायर में बनाने से तेल की जरूरत नहीं पड़ती और ये बाहर से कुरकुरा और अंदर से मुलायम रहता है।

क्रिस्पी सोया चंक बनाने के लिए क्या क्या चाहिए?

  • 2 कप सोया चंक   
  • एक कप दही   
  • छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर   
  • आधी चम्मच जीरा पाउडर   
  • आधी चम्मच गर्म मसाला  
  •  आधी चम्मच हल्दी पाउडर  
  • आधी चम्मच धनिया पाउडर  
  • 1 छोटा चम्मच चाट मसाला  
  • 1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट  
  • 1 छोटा चम्मच कसूरी मेथी  
  • नमक 
  • 2-3 बड़े चम्मच कॉर्न स्टार्च (कोटिंग के लिए)

स्टेप-बाय-स्टेप ऐसे बनाएं

एक बर्तन में पानी गर्म करें। उबाल आने पर गैस बंद कर सोया चंक डालकर 15-20 मिनट भिगोएं।  
भिगोने के बाद सोया चंक को अच्छे से निचोड़ लें ताकि सारा पानी निकल जाए।  
एक बाउल में दही फेंटें। इसमें सभी मसाले-कश्मीरी लाल मिर्च, जीरा पाउडर, गर्म मसाला, हल्दी, धनिया पाउडर, चाट मसाला, अदरक-लहसुन पेस्ट, कसूरी मेथी और नमक डालकर अच्छे से मिलाएं।  
निचोड़े हुए सोया चंक को पहले हल्के से कॉर्न स्टार्च में लपेटें।  
फिर दही वाले मसाले के मिश्रण में अच्छे से कोट कर लें।  
एयर फ्रायर को 180 डिग्री सेल्सियस पर 3-4 मिनट प्रीहीट करें।  
कोटेड सोया चंक को एयर फ्रायर बास्केट में रखें। 180-200 डिग्री पर 8-12 मिनट तक एयर फ्राई करें। बीच में एक बार हिलाएं ताकि चारों तरफ से क्रिस्पी हो जाए। बस क्रिस्पी सोया चंक बनकर तैयार है।

इस खास क्रिस्पी सोया चंक को हरी चटनी, टमाटर सॉस या चाय के साथ सर्व करें। यह स्नैक न सिर्फ टेस्टी है बल्कि सेहतमंद भी है। अगर एयर फ्रायर नहीं है तो ओवन में भी 200 डिग्री पर 15-18 मिनट बेक कर सकते हैं। हेल्दी स्नैक्स के रूप में आप इसे ट्राई कर सकते हैं।  

यह भी पढ़ें: PF क्लेम सिर्फ 3 दिन में सेटल, इनऑपरेटिव खातों का पैसा होगा ऑटो रिफंड

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 26 February 2026 at 00:02 IST