Perfect Daal: कुकर या पतीला? जानें किस दाल के लिए क्या है बेस्ट; यहां पढ़ें भिगोने से लेकर तड़के तक की पूरी विधि

Perfect Daal: दाल भारतीय थाली का हृदय है, लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि कभी दाल मखमल जैसी घुल जाती है, तो कभी दाने सख्त रह जाते हैं? इसका सबसे बड़ा रहस्य आपके पकाने के बर्तन कुकर या पतीले में छिपा है। आधुनिक भागदौड़ में प्रेशर कुकर हमारा समय बचाता है, लेकिन पारंपरिक स्वाद और पोषण के मामले में पतीले में पकी दाल का कोई मुकाबला नहीं है। आइए जानते हैं कि किस दाल को किस बर्तन में बनाना चाहिए।

Perfect Daal | Image: Freepik

Perfect Daal: रोजमर्रा का खाना हो या कोई खास दावत, बिना दाल के भोजन अधूरा सा लगता है। अक्सर हमारे मन में यह सवाल उठता है कि दाल को कुकर में झटपट बनाना बेहतर है या पतीले में धीमी आंच पर पकाना? दोनों के अपने फायदे और स्वाद हैं। 
आइए जानते हैं आपकी पसंदीदा दाल के लिए कौन सा तरीका बेस्ट है और तड़के की वह विधि क्या है जो साधारण दाल को भी 'रेस्टोरेंट स्टाइल' बना देती है। इसलिए इसे जरूर पढ़ें।

पतीला में बनाएं मूंग, मसूर और अरहर की दाल 

अगर आपके पास समय है, तो पतीले में दाल पकाना सबसे अच्छा है। मूंग, मसूर और अरहर जैसी हल्की दालों के लिए पतीला श्रेष्ठ है। पतीले में दाल पकते समय जो झाग ऊपर आता है, उसे हटाना आसान होता है। आयुर्वेद के अनुसार, यह झाग यूरिक एसिड बढ़ाने का कारण बन सकता है। धीमी आंच पर पकने से दाल के दाने घुलते नहीं, बल्कि अच्छी तरह फूलते हैं, जिससे स्वाद निखर कर आता है।

प्रेशर कुकर में बनाएं चना दाल, राजमा, उड़द दाल और पंचरत्न दाल  

चना दाल, राजमा, उड़द या पंचरत्न दाल जैसी सख्त दालों के लिए कुकर ही सबसे बेहतर विकल्प है।यदि आप अरहर की दाल कुकर में बना रहे हैं, तो ध्यान रखें कि उसे ज्यादा न गलाएं; 2-3 सीटी पर्याप्त होती हैं।

पहले दाल को 20-30 मिनट भिगोएं

ज्यादातर लोग दाल को सीधे धोकर पकने रख देते हैं, जो गलत है। दाल को कम से कम 20 से 30 मिनट तक भिगोना चाहिए। 
दाल में मौजूद 'फाइटिक एसिड' कम होता है, जिससे वह पचाने में आसान हो जाती है।

दाल को पकाने की सही विधि 

आमतौर पर 1 कप दाल के लिए 3 कप पानी आदर्श है।
दाल उबालते समय केवल हल्दी, नमक और थोड़ा सा घी या तेल डालें। घी डालने से कुकर की सीटी से पानी बाहर नहीं आता।
अगर आप दाल में टमाटर या इमली डालना चाहते हैं, तो इन्हें दाल के थोड़ा पकने के बाद ही डालें, क्योंकि खटास दाल को गलने में देरी कराती है।

दाल के तड़के में है स्वाद 

एक तड़का पैन में घी गरम करें। सबसे पहले जीरा चटकाएं, फिर हींग डालें।
अब बारीक कटा लहसुन सुनहरा होने तक भूनें। 
उसके बाद गैस बंद कर दें और फिर थोड़ी सी कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डालें। 
तड़के को तुरंत दाल में डालकर ढक्कन बंद कर दें ताकि महक अंदर ही रहे।

ये भी पढ़ें - UP Board Result 2026 Updates: क्या आज आएगा यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट? यहां जानें Digilocker की नई अपडेट
 

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 21 April 2026 at 13:10 IST