अपडेटेड 24 February 2026 at 21:09 IST

किचन में रखा ये लकड़ी जैसा मसाला बड़े काम का, डायबिटीज से लेकर हाई कोलेस्ट्रॉल तक से मिलती है राहत; जानें कैसे करें इस्तेमाल

दालचीनी लकड़ी की छाल जैसी दिखती है। लेकिन ये सिर्फ चाय और सब्जी का स्वाद नहीं बढ़ाती बल्कि डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में भी मदद कर कर सकती है, जानें कैसे। लेकिन सही तरीके से इस्तेमाल जरूरी है।

लकड़ी की तरह दिखने वाला यह मसाला डायबिटीज में है फायदेमंद | Image: Freepik

How to Use Cinnamon: रसोई का आम मसाला दालचीनी सिर्फ लकड़ी की छाल नहीं है, अक्सर दालचीनी को चाय या सब्जी का स्वाद बढ़ाने के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है ये डायबिटीज और बढ़े कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में भी मदद कर सकती है। दरअसल ये कोई दवा तो नहीं है, लेकिन इसके कई फायदें हैं जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।  

दालचीनी क्यों है खास?

दालचीनी (Cinnamomum) पेड़ की छाल से बनती है। इसमें सिनामाल्डिहाइड और पॉलीफेनॉल जैसे तत्व होते हैं जो एंटीऑक्सीडेंट का काम करते हैं। भारतीय रसोई में रोज इस्तेमाल होने वाली यह मसाला ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और सूजन कम करने में मददगार है।  

डायबिटीज में फायदेमंद  

हाल के मेटा-एनालिसिस में पाया गया है कि रोज 1-2 ग्राम दालचीनी लेने से फास्टिंग ब्लड शुगर 15 mg/dL तक कम हो सकता है। यह इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ाती है और HbA1c लेवल पर भी असर दिखाती है। टाइप-2 डायबिटीज वाले मरीजों में यह सहायक उपाय के रूप में काम कर सकती है।

कोलेस्ट्रॉल और दिल की सेहत में फायदेमंद

दालचीनी बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) और ट्राइग्लिसराइड्स को कम करने में मदद करती है। कुछ अध्ययनों में टोटल कोलेस्ट्रॉल में भी सुधार देखा गया। इसमें पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल ब्लड प्रेशर को संतुलित रखते हैं। इसके अलावा ये पाचन सुधारती है, गैस-ब्लोटिंग कम करती है साथ ही एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण इम्यूनिटी बूस्ट करते हैं।  

सही तरीके से कैसे करें इस्तेमाल?

एक गिलास पानी में 1 छोटा टुकड़ा दालचीनी उबालकर सुबह खाली पेट पिएं।
आधा चम्मच दालचीनी पाउडर और 1 चम्मच शहद गुनगुने पानी में मिलाकर लें।
चाय, ग्रीन टी या हल्दी वाले दूध में चुटकी भर डालें।
रोज 1-2 ग्राम से ज्यादा न लें। ज्यादा मात्रा में लीवर पर असर हो सकता है।  सावधानी जरूरी
दालचीनी फायदेमंद है लेकिन कोई भी नया बदलाव शुरू करने से पहले डॉक्टर से सलाह लें। गर्भवती महिलाएं, लीवर की समस्या वाले या दवा ले रहे लोग खास ध्यान रखें।

यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी पर आधारित है। रिपब्लिक टीवी किसी दावे की पुष्टि नहीं करती। स्वास्थ्य संबंधी कोई भी उपाय अपनाने से पहले चिकित्सक की सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान बॉर्डर के पास राफेल-तेजस की दहाड़ सुनकर कांप उठेंगे दुश्मन

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 24 February 2026 at 21:09 IST