अपडेटेड 7 October 2024 at 14:15 IST

99% लोग गलत टाइम पर डालते हैं चायपत्ती! ये है चाय बनाने का सही तरीका, आएगा स्वाद का असली मजा

How do you make tea in milk? पीने के लिए चाय कैसे तैयार की जाती है? चाय बनाने का सही तरीका क्या है? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

tea recipe | Image: freepik

What is the process of milk tea? शाम ढलते ही लोगों को सबसे पहले चाय याद आती है। ढलती शाम के साथ चाय की चुस्कियों का मजा दिनभर की थकान मिटा देता है। लेकिन चाय न जानें लोग किन-किन तरीकों से बनाते हैं। कोई शक्कर कम डालकर बनाता है तो किसी को दालचीनी की चाय पसंद है। कोई बिना शक्कर की चाय पीता है तो कोई अदरक और लौंग की चाय पीता है। 

लेकिन क्या आपको पता है कि चाय बनाने का सही तरीका क्या है? चाय बनाते वक्त पहले पानी डाला जाता है या दूध- अगर नहीं तो आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि चाय बनाने का सही तरीका क्या है। पढ़ते हैं आगे…

चाय बनाने का सही तरीका क्या है? (How to make tea step by step?)

  • सबसे पहले आप 100 मिली पानी लें और उसको उबाल लें। जब पानी उबल जाए तो उसमें दो ग्राम चाय की पत्ती को डालें। 
  • यदि आम भाषा में कहां जाए तो आप एक कप चाय के लिए आधा या पौन चम्मच चाय पत्ती को डाल सकते हैं। 
  • अब आप चाय की पत्ती के साथ-साथ अदरक, इलायची, शक्कर, लौंग, काली मिर्च और दालचीनी को डाल सकते हैं। बता दें कि ये चीजें ऑप्शनल हैं। आप चाहें तो केवल अदरक की चाय बना सकते हैं और अगर आपका लौंग और काली मिर्च की चाय पीने का मन है तो इलायची डालने की जरूरत नहीं है। यह आप पर निर्भर करता है कि आप किस प्रकार की चाय पीना चाहते हैं। 
  • अब पानी उबालने के बाद एक कप दूध डालें। दूध डालने के बाद आप थोड़ी देर चाय को पकाएं। तीन से चार बार उबाल लें। 
  • यदि आप एक या दो उबाल में चाय को गैस से उतार देंगे तो उसके कारण चाय का स्वाद कच्चा महसूस हो सकता है। 
  • ऐसे में हम सलाह देते हैं कि आप कम से कम 4 से 5 बार उबाल लें। 

बता दें कि यदि BSI ने एक स्टैंडर्ड सेट किया हुआ है, जिसके अनुसार व्यक्ति को चाय तेज गैस पर कम से कम 6 मिनट के लिए पकाना चाहिए।

ये भी पढ़ें - Kuttu Aata: मिलावटी कुट्टू के आटे की पहचान कैसे करें?

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 7 October 2024 at 12:04 IST