Skin Care: रात को सोने से पहले अपने चेहरे पर लगाएं ये तेल, बदल सकती है रंगत
Chehre pr caster ka tel kaise lgaye: यदि त्वचा पर कैस्टर ऑयल लगाया जाए तो इससे स्किन से जुड़ी कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। जानते हैं उनके बारे में...
Chehre pr caster ka tel kaise lgaye: अक्सर लोग बदलते मौसम में चेहरे से संबंधित कई समस्याओं का सामना करते हैं। बता दें कि कुछ ड्राई स्किन से परेशान रहते हैं तो कुछ खुजली से। ऐसे में यदि त्वचा पर कैस्टर ऑयल लगाया जाए तो इससे त्वचा को कई तरीकों से फायदा पहुंच सकता है। ऐसे में इन फायदों के बारे में पता होना जरूरी है। साथ ही ये भी जानना तो बनता है कि कैस्टर ऑयल कैसे अपनी त्वचा पर लगाएं।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि त्वचा पर कैस्टर ऑयल लगाने से क्या-क्या फायदे हो सकते हैं। साथ ही इसे अपने चेहरे पर कैसे लगाएं। पढ़ते हैं आगे…
चेहरे पर कैस्टर ऑयल के फायदे क्या हैं?
- बता दें यदि चेहरे पर कैस्टर ऑयल लगाया जाए तो इससे स्किन में नमी बनी रहती है। साथ ही कैस्टर ऑयल लगाने से झुर्रियों की समस्या से भी राहत मिल सकती है।
- यदि आपको एक्ने और पिंपल्स की समस्या है तो ऐसे में आप अपनी त्वचा पर कैस्टर ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल से एक्ने के साथ-साथ पिंपल से भी राहत मिल सकती है।
- कैस्टर ऑयल के अंदर एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। ऐसे में यह त्वचा को सुंदर और बेदाग बनाने में उपयोगी है।
- यदि आप अपनी त्वचा की रंगत बढ़ाना चाहते हैं तो ऐसे में आप रात को सोने से पहले अपनी त्वचा पर कैस्टर ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसा करने से फायदा मिल सकता है।
कैसे करें इस तेल का इस्तेमाल चेहरे पर
आप इस तेल का इस्तेमाल रात को सोने से पहले अपनी त्वचा पर सीधे तौर पर कर सकते हैं। इससे अलग आप नारियल के तेल के साथ मिलाकर इसे अपने चेहरे पर लगा सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 2 December 2024 at 21:12 IST