अपडेटेड 7 February 2026 at 19:59 IST

Gajar Ki Rabdi: इस सीक्रेट रेसिपी से घर पर बनाएं हलवाई जैसी गाजर की रबड़ी, नोट करें रेसिपी

Gajar Ki Rabdi: सर्दियों के मौसम में अगर कुछ मीठा और गरमा-गरम मिल जाए, तो दिन बन जाता है। आमतौर पर हम गाजर का हलवा तो खाते ही हैं, लेकिन इस बार अपनी रसोई में 'गाजर की रबड़ी' का जादू चलाएं। यह डिश न केवल स्वाद में लाजवाब है, बल्कि बनाने में भी बेहद आसान है। आइए जानते हैं।

Gajar Ki Rabdi | Image: Ai

Gajar Ki Rabdi:  जब हम मीठे की बात करते हैं, तो अक्सर गाजर का हलवा ही दिमाग में आता है। क्योंकि इसे हम घर में अपने हिसाब से बना लेते हैं और खाने में बेहद स्वादिष्ट भी लगती है।  लेकिन अगर आप इस बार कुछ नया और शाही ट्राई करना चाहते हैं, तो 'गाजर की रबड़ी' आपके लिए एक नया ऑप्शन बन सकता है। 

गाजर की रबड़ी न केवल स्वाद में लाजवाब होती है, बल्कि इसका क्रीमी टेक्सचर और गाजर का सोंधापन सभी को अच्छी लगती है। आइए इस लेख में आपको गाजर की रबड़ी बनाने की रेसिपी बनाने के बारे में बताएंगे। जिसे बनाना बेहद आसान है।

गाजर की रबड़ी बनाने के लिए क्या चाहिए? 

  • फुल क्रीम दूध
  • गाजर
  • चीनी
  • इलायची पाउडर
  • केसर
  • सूखे मेवे
  • मिल्क पाउडर या खोया

ये भी पढ़ें - Shani-Shukra Yuti 2026: होली से पहले शुक्र और शनि की युति से इन 4 राशियों के जीवन में आएंगी खुशियां, होगा धन लाभ 

गाजर की रबड़ी किस तरह बनाएं? 

  • सबसे पहले एक भारी तले की कड़ाही लें।  इसमें दूध डालें और मध्यम आंच पर उबलने दें। जब दूध उबलने लगे, तो आंच धीमी कर दें और इसे तब तक पकाएं जब तक यह अपनी मूल मात्रा का आधा न रह जाए। किनारे पर जमने वाली मलाई को खुरचकर वापस दूध में मिलाते रहें।
  • जब तक दूध गाढ़ा हो रहा है, एक दूसरे पैन में एक चम्मच घी डालें और कद्दूकस की हुई गाजर को 4-5 मिनट तक भूनें। भूनने से गाजर का कच्चापन निकल जाता है और रबड़ी में बहुत अच्छा रंग और खुशबू आती है।
  • जब दूध आधा रह जाए, तो इसमें भुनी हुई गाजर डाल दें। अब इसे धीमी आंच पर पकाएं ताकि गाजर दूध के साथ अच्छी तरह घुल-मिल जाए। इस दौरान दूध और भी गाढ़ा होने लगेगा।
  • अब इसमें चीनी, केसर वाला दूध और इलायची पाउडर डालें। इसे 5-7 मिनट तक और चलाएं। अगर आप मिल्क पाउडर या खोया डाल रहे हैं, तो इसी समय डालें। यह आपकी रबड़ी को वो 'सीक्रेट' दानेदार बनावट देगा जो अक्सर बाजार की रबड़ी में होती है।
  • जब रबड़ी गाढ़ी होकर कड़ाही छोड़ने लगे या मलाईदार दिखने लगे, तो इसमें कटे हुए मेवे डालें और आंच बंद कर दें।

रबड़ी बनाने के बाद इस एक चीज का रखें ध्यान 

जब गाजर की रबड़ी बन जाए तो आप इसे तुरंत न ढकें। इससे रबड़ी खराब हो सकती है। 

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 7 February 2026 at 19:59 IST