अपडेटेड 23 August 2023 at 14:35 IST
Cane Sugar : क्या कभी सुना है 'केन शुगर' का नाम? जानिए सफेद चीनी से कैसे है ये अलग
Cane Sugar : अगर आप मीठे व्यंजन बनाने के लिए व्हाइट शुगर का इस्तेमाल करते हैं तो आपको केन शुगर के बारे में भी जान लेना चाहिए।
Cane Sugar : भारत में सेलिब्रेट किया जाने वाला कोई भी त्योहार बिना मिठाई के अधूरा माना जाता है। यहां किसी भी तरह की खुशी का जश्न मनाने के लिए मीठा जरूर खाया जाता है। भारतीय रसोई में मीठे व्यंजन पकाने के लिए व्हाइट शुगर का सहारा लिया जाता है। व्हाइट शुगर आपकी जुबान को तो स्वाद दे देती है लेकिन इसे खाने के कई नुकसान भी होते हैं। जिस वजह से लोग कम चीनी से बने डेजर्ट खाने को मजबूर हो जाते हैं।
स्टोरी में आगे पढ़ें...
- व्हाइट और ब्राउन शुगर से बेहतर है केन शुगर
- क्या है केन शुगर?
- केन शुगर में क्या है खास?
सफेद चीनी को बनाने का प्रोसेस
सफेद चीनी रिफाइंड गन्ने या बीट्स से बनी होती है, जिसमें से फूड प्रोसेसर के द्वारा एक नेचुरल स्वीटनर सुक्रोज एक्सट्रैक्ट किया जाता है। वहीं क्योंकि व्हाइट शुगर सेहत के लिए हानिकारक होती है इसलिए कई लोग इसकी जगह ब्राउन शुगर का सेवन करते हैं लेकिन हम आपको यहां व्हाइट या ब्राउन शुगर नहीं बल्कि केन शुगर के बारे में बताने जा रहे हैं।
ये होती है केन शुगर
केन शुगर को नेचुरल शुगर भी कहा जाता है। यह एक ऑर्गेनिक रूप से उगाए गए गन्ने से बनी अनरिफाइंड शुगर है। अगर हम इसकी प्रोसेसिंग की बात करें तो इसमें गन्ने का रस निकाला जाता है, जिसके लिए गन्ने को धोकर उसे काटा जाता है फिर उसे क्रेश करके इसका रस निचोड़ा जाता है। जिसके बाद गन्ने के रस को उबालकर सेंट्रीफ्यूज में घुमाया जाता है और क्रिस्टल बनाने के लिए सुखाया जाता है। इस पूरे प्रोसेस के बाद कम प्रोसेस्ड शुगर बनकर तैयार होती है, जो कि हल्के ब्राउन रंग की होती है और इसका स्वाद काफी अलग लेकिन मीठा होता है। इसे एक तरह का अनरिफाइंड गुड़ कहा जा सकता है।
केन शुगर के ये हैं फायदे
व्हाइट और ब्राउन शुगर के मुकाबले केन शुगर काफी हद तक हेल्थ के लिए फायदेमंद होती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि यह ऑर्गेनिक तरीके से बनकर तैयार होती है। ये लेस प्रोसेस्ड शुगर होती है। इसलिए इसमें पोषक तत्व बरकरार रहते हैं। ऐसे में इसे हेल्दी माना जा सकता है। वहीं, केन शुगर में 17 अमीनो एसिड, 11 खनिज और 6 विटामिन पाए जाते हैं जो शरीर के लिए काफी अच्छे होते हैं, हालांकि इन पोषक तत्वों की क्वांटिटी काफी कम होती है। इस शुगर की सबसे अच्छी बात ये है कि यह जल्दी खराब नहीं होती है, इसलिए इसकी शेल्फ लाइफ अच्छी होती है।
Disclaimer: REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 23 August 2023 at 14:34 IST