अपडेटेड 8 November 2025 at 11:58 IST

आलू-अंडे उबालते समय पानी में यह 1 चीज डाल दें, गैस और समय दोनों की होगी बचत

अगर आपको भी आलू और अंडे उबालते समय परेशानी या अधिक समय लगता है, तो हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके इस्तेमाल से चंद मिनटों में आलू और अंडे को उबाल सकते हैं। इस ट्रिक से समय और पैसे, दोनों की बचत होगी।

आलू-अंडे उबालने के तरीके | Image: Freepik

अच्छा, अगर आपसे यह बोल जाए कि किचन में घंटों का काम आप चंद मिनटों में कर सकते हैं, तो फिर आपका जवाब क्या होगा? जी हां, जैसे यह बोल जाए कि आप आलू से लेकर अंडे को 15-20 में नहीं, बल्कि उससे कम समय में उबाल सकते हैं, तो फिर आपका जवाब क्या होगा? यानी आप स्मार्ट तरीके से काम कर सकते हैं, तो फिर अधिक समय देने की क्या जरूरत है।
जी हां, आज के समय में कुकिंग हैक्स को फॉलो करना स्मार्ट तरीका माना जाता है। जो इंसान किचन में कुकिंग हैक्स को फॉलो करता है, वो कोई भी काम चंद मिनटों में कर लेते हैं। कुकिंग के तमाम हैक्स की तरह आलू और अंडे उबालने का हैक्स भी कई लोग तलाश करते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके इस्तेमाल से आप चंद मिनटों में आलू से लेकर अंडे को उबाल सकते हैं।  

आलू उबालते समय करें ये काम

अगर आलू उबालते समय अधिक समय लगता है, तो अब ज्यादा समय नहीं लगेगा। जी हां, आलू उबालते समय पानी में नींबू का छिलका डाल दें। नींबू का छिलका डालने से आलू तेजी से उबल जाते हैं। कहा जाता है कि नींबू का रस pH लेवल को बदल देता है, जिसकी वजह से आलू चंद मिनटों में उबल जाते हैं। नींबू के रस के इस्तेमाल से आलू छीलने में समय भी नहीं लगता है। इस टिप्स से आलू उबालते समय टूटेगा ही नहीं। आलू उबालते समय आप एक चुटकी नमक भी डाल सकते हैं।

अंडे उबालते समय करें ये काम

सर्दियों के मौसम का अंडा खाना कई लोग पसंद करते हैं, लेकिन यह अक्सर देखा जाता है कि अंडे उबालते समय अधिक समय लगता है, जिसकी वजह से कई लोग नहीं खाते हैं। ऐसे में अगर आपको बोल जाए कि नमक के इस्तेमाल से अंडे को चंद मिनटों में उबाल सकते हैं। इसके लिए अंडे उबालते समय पानी में एक से दो चम्मच नमक डालकर छोड़ दीजिए। अंडे चंद मिनटों में उबाल जाएंगे। इसके इस्तेमाल से उबालते समय अंडे फूटेंगे भी नहीं। इन टिप्स से आपका समय भी बचेगा और पैसा भी। 

ये भी पढ़ें: Beetroot Chila Recipe: सर्दियों में सुबह नाश्ते में बनाएं चुकंदर का चीला, रहेंगे हेल्दी और फिट; आसान है बनाना
 

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 8 November 2025 at 11:58 IST