अपडेटेड 17 March 2026 at 14:41 IST
Summer Drink Recipe: गर्मी में ट्राई करें ये 5 तरह के ड्रिंक्स, पेट रहेगा ठंडा-ठंडा; आप रहेंगे फिट
Homemade Summer Drinks: गर्मी के मौसम में बाहर के कोल्ड ड्रिंक्स पीने की बजाय घर पर बने ये हेल्दी ड्रिंक्स ट्राई कर सकते हैं। ये न सिर्फ आपको ठंडक देंगे बल्कि आपकी सेहत को भी बेहतर बनाने में सहायता करेंगे।
Best Summer Drinks: गर्मियों का मौसम आते ही शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड रखना बहुत जरूरी हो जाता है। तेज धूप, पसीना और थकान से बचने के लिए सही खान-पान के साथ ठंडे और हेल्दी ड्रिंक्स का सेवन करना बेहद फायदेमंद होता है। अगर आप भी इस गर्मी कुछ टेस्टी और हेल्दी ड्रिंक्स ट्राई करना चाहते हैं, तो ये 5 आसान ड्रिंक्स आपके लिए परफेक्ट हैं। चलिए जानते हैं कौन से हैं वो ड्रिंक्स-
आम पन्ना (Aam Panna)
गर्मी में आम पन्ना शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ लू से भी बचाता है।
कैसे बनाएं:
कच्चे आम को उबालकर उसका गूदा निकाल लें, उसमें पुदीना, जीरा पाउडर, काला नमक और चीनी मिलाएं। ठंडा करके पिएं।
छाछ (Buttermilk)
छाछ पाचन के लिए बहुत फायदेमंद होती है और पेट को ठंडा रखती है।
कैसे बनाएं:
दही में पानी मिलाकर फेंट लें, उसमें नमक, भुना जीरा और हरा धनिया डालें। यह एक परफेक्ट समर ड्रिंक है।
नींबू पानी (Lemon Water)
नींबू पानी शरीर को तुरंत एनर्जी देता है और डिहाइड्रेशन से बचाता है।
कैसे बनाएं:
पानी में नींबू का रस, नमक या चीनी मिलाएं। चाहें तो इसमें पुदीना भी डाल सकते हैं।
नारियल पानी (Coconut Water)
नारियल पानी नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है, जो शरीर को तुरंत रिफ्रेश करता है। इसमें आप नींबू या सब्जा बीज मिलाकर टेस्ट बदलकर ट्राई कर सकते हैं।
फायदा:
यह शरीर को हाइड्रेट रखता है और कमजोरी दूर करता है।
तरबूज जूस (Watermelon Juice)
तरबूज में पानी की मात्रा ज्यादा होती है, जो गर्मी में बहुत फायदेमंद है।
कैसे बनाएं:
तरबूज के टुकड़े ब्लेंड करें, थोड़ा काला नमक डालें और ठंडा-ठंडा सर्व करें।
इन समर ड्रिंक्स को पीने के फायदे?
- शरीर को ठंडा रखने में मदद करते हैं।
- डिहाइड्रेशन से बचाते हैं।
- पाचन को बेहतर बनाने में सहायक हैं।
- एनर्जी लेवल बनाए रखते हैं।
गर्मी के मौसम में बाहर के कोल्ड ड्रिंक्स पीने की बजाय घर पर बने ये हेल्दी ड्रिंक्स ट्राई कर सकते हैं। ये न सिर्फ आपको ठंडक देंगे बल्कि आपकी सेहत को भी बेहतर बनाने में सहायता करेंगे।
यह जरूर पढ़ें: Summer Raita Recipe: घर पर मिनटों में बनाएं ये 3 तरह का रायता, गर्मी में शरीर रहेगा ठंडा-ठंडा
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 17 March 2026 at 14:41 IST