अपडेटेड 5 March 2026 at 21:48 IST

March 2026 Holiday Trip In Budget: जंग के बीच फॉरेन ट्रिप हो गई कैंसिल? मार्च में भारत की इन जगहों को करें सस्ते में एक्स्प्लोर

Pocket Friendly Holiday Trip: अगर अंतरराष्ट्रीय हालात के कारण आपकी फॉरेन ट्रिप रुक गई है, तो परेशान न हों। भारत में ही इतनी खूबसूरत जगहें हैं कि आपका वेकेशन यादगार बन जाएगा। बता दें कि इन जगहों पर आप कम बजट प्लान करके भी जा सकते हैं।

मार्च ट्रिप आइडियाज | Image: Freepik

Best Places To Visit In India: अगर अंतरराष्ट्रीय हालात के कारण आपकी फॉरेन ट्रिप रुक गई है, तो परेशान न हों। भारत में ही इतनी खूबसूरत जगहें हैं कि आपका वेकेशन यादगार बन जाएगा। बता दें कि इन जगहों पर आप कम बजट प्लान करके भी जा सकते हैं।

मिडल ईस्ट में चल रहे तनाव और कई देशों में उड़ानों पर असर की खबरों के बाद अगर आपकी मार्च 2026 की फॉरेन ट्रिप चौपट हो गई है, तो निराश होने की जरूरत नहीं है। भारत में ही ऐसी कई खूबसूरत और बजट-फ्रेंडली जगहें हैं, जहां आप कम खर्च में शानदार वेकेशन एंजॉय कर सकते हैं।

मार्च का महीना घूमने के लिए परफेक्ट होता है, क्योंकि न ज्यादा ठंड, न ज्यादा गर्मी आपके ट्रिप को बेस्ट बनाने में मदद करती है। तो चलिए जानते हैं कुछ बेहतरीन और सस्ती डेस्टिनेशन के बारे में:

ऋषिकेश

ऋषिकेश में एडवेंचर के साथ-साथ सुकून भी मिलेगा। अगर आप कम बजट में ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो ऋषिकेश बेस्ट ऑप्शन है। यहां आप रिवर राफ्टिंग का मजा उठा सकते हैं। इसके अलावा गंगा आरती का सुकून उठा सकते हैं। साथ ही योग और मेडिटेशन कर खुद को फिट भी रख सकते हैं। इस जगह पर आपको सस्ते कैफे और होमस्टे भी आसानी से मिल जाएंगे। दिल्ली से बस या ट्रेन से आसानी से पहुंचा जा सकता है, जिससे खर्च और कम हो जाता है।

जयपुर 

जयपुर में इतिहास के साथ-साथ शाही अंदाज वाली ट्रिप आपके मूड को फ्रेश कर देगी। पिंक सिटी जयपुर मार्च में घूमने के लिए बेहतरीन है। यहां आप हवा महल, आमेर किला और सिटी पैलेस जैसी जगहों को एक्स्प्लोर कर सकते हैं। इसके अलावा लोकल मार्केट में शॉपिंग भी बेस्ट ऑप्शन रहेगा। यहां आपको 800-1500 रुपये में अच्छे होटल मिल सकते हैं। साथ ही स्ट्रीट फूड भी काफी किफायती है।

वाराणसी

बनारस यानी वाराणसी शिव भक्तों के लिए बेस्ट जगह हो सकती है। यहां आपको आध्यात्म और संस्कृति से जुड़ी कई चीजें देखने को मिल जाएंगी। गंगा घाट, काशी विश्वनाथ मंदिर  के दर्शन और सुबह की नाव यात्रा यहां की जा सकती है। अगर आप शांति और आध्यात्मिक अनुभव चाहते हैं, तो वाराणसी जरूर जाएं। यहां रहना और खाना दोनों काफी सस्ते हैं। बजट ट्रैवलर्स के लिए परफेक्ट जगह है।

गोवा 

अगर आप बजट में बीच वेकेशन पर जाना चाहते हैं तो गोवा बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। मार्च में गोवा का मौसम शानदार होता है। यहां आपको खूबसूरत बीच पर वॉटर स्पोर्ट्स करने को मिल जाएंगे। शॉपिंग के लिए नाइट मार्केट बेस्ट हो सकती है। ऑफ-सीजन की शुरुआत होने से होटल सस्ते मिल जाते हैं। अगर पहले से बुकिंग करें तो फ्लाइट भी किफायती मिल सकती है।

उदयपुर

इसे झीलों का शहर का भी कहा जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि उदयपुर अपनी खूबसूरत झीलों और महलों के लिए मशहूर है। यहां पिछोला झील, सिटी पैलेस और फतेह सागर लेक घूमने जा सकते हैं। यहां आपको कम बजट में भी खूबसूरत व्यू वाले होटल मिल सकते हैं।

कैसे करें ट्रिप और भी सस्ती?

  • पहले से ट्रेन या फ्लाइट बुक करें। 
  • होटल की जगह होमस्टे चुनें। 
  • लोकल ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें। 
  • ऑफ-सीजन ऑफर चेक करें। 
  • ज्यादा शॉपिंग से बचें।

 

यह जरूर पढ़ें: Virat Kohli Anushka Sharma: कितना बड़ा हो गया अनुष्का शर्मा का लाडला? लंदन की सड़क पर पापा विराट कोहली के साथ स्पॉट हुआ अकाय, VIDEO
 

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 5 March 2026 at 21:48 IST