Weekend Plan: वीकेंड ट्रिप कर रहे हैं प्लान तो दिल्ली के पास की ये जगह रहेंगी बेस्ट
Weekend Trip Plan: अगर आप वीकेंड के लिए कोई शॉर्ट ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो आपको दिल्ली के पास की इन जगहों पर जरूर घूमने जाना चाहिए।
Weekend Trip Plan: घूमने के शौकीन लोग हर वीकेंड पर कहीं न कहीं ट्रिप करने निकल पड़ते हैं। लम्बी छुट्टियों के लिए तो हम सभी आराम से कहीं घूमने जाने की प्लानिंग कर लेते हैं लेकिन जब बात वीकेंड की होती है तो हम सभी बस ये सोचते रह जाते हैं कि भला दो दिन में कहां घूमने जाया जा सकता है।
हालांकि अगर आप दिल्ली या एनसीआर से हैं तो आपको सिर्फ वीकेंड ट्रिप प्लान करने की जरूरत है। जगह आपको हम बताते हैं। जी हां, दिल्ली-एनसीआर के आस-पास घूमने की कई ऐसी जगह हैं जहां आप आराम से दोस्तों, फैमिली या किसी खास के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने जा सकते हैं। आइए जानते हैं इन जगहों के बारे में।
दिल्ली के आस-पास घूमने के लिए बेस्ट स्पॉट (Best places to visit around Delhi)
ऋषिकेश (Rishikesh)
दिल्ली से कुछ घंटों की दूरी पर स्थित उत्तराखंड का ऋषिकेश वीकेंड ट्रिप के लिए बेस्ट रहेगा। यहां गर्मियों के मौसम में आप दोस्तों के साथ राफ्टिंग का मजा ले सकते हैं। इसके अलावा आप यहां कैंपिग, बंजी जंपिंग और माउंटेन बाइकिंग भी कर सकते हैं।
नीमराणा फोर्ट (Neemrana Fort)
दिल्ली के पास नीमराणा फोर्ट वीकेंड पर घूमने के लिए एकदम परपेक्ट रहेगा। यहां आप अपने स्पेशल वन या दोस्तों के साथ जा सकते हैं। यहां की वाइब आपको काफी पसंद आएगी। इसके अलावा आप यहां बंजी जंपिंग, रोप वे और कई दूसरी स्पोर्ट्स एक्टिविटीज का मजा ले सकते हैं।
मथुरा-वृंदावन (Mathura-Vrindavan)
वीकेंड ट्रिप के लिए आप मथुरा वृंदावन का प्लान बना सकते हैं। अगर आप थोड़े से धार्मिक हैं और आपको खाने-पीने का शौक है तो ये जगह आपके लिए बेस्ट रहेगी। यहां आप मंदिरों के दर्शन करने के साथ-साथ यमुना नदी में बोटिंग का मजा भी ले सकते हैं।
आगरा (Agra)
आगरा जाकर आप यहां के लोकल टेस्टी फूड का जायका चख सकते हैं। इतना ही नहीं आप यहां ताजमहल, आगरा का लाल किला और फतेहपुरी सकरी भी देखने जा सकते हैं। ये जगह वीकेंड पर घूमने के लिए परफेक्ट रहेगी।
भरतपुर बर्ड सैंक्चुरी (Bharatpur Bird Sanctuary)
वीकेंड के लिए आप राजस्थान स्थित भरतपुर बर्ड सैंक्चुरी का रुख कर सकते हैं। अगर आपको पक्षियों से प्यार है तो आपको ये जगह जरूर पसंद आएगी। ये दिल्ली से काफी पास पड़ेगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 9 March 2024 at 09:17 IST