अपडेटेड 14 March 2024 at 11:09 IST
Holi पर जाना चाहते हैं कहीं बाहर? ये लोकेशन रहेंगी बेस्ट, जहां जमकर मनाया जाता है रंगों का त्योहार
Holi Celebration Locations: भारत में रहकर आप इन जगहों पर होली सेलिब्रेट कर सकते हैं।
Holi Celebration Locations: हर साल लोग होली (Holi) के त्योहार का इंतजार बेसब्री से करते हैं। ये एक ऐसा त्योहार है जिसे बच्चों से लेकर बड़े-बुजुर्गों तक हर कोई सेलिब्रेट करता है। इस साल 24 मार्च को होलिका दहन (Holika Dahan) के बाद अगले दिन 25 मार्च को होली मनाई जाएगी। ऐसे में अगर आप घर से दूर रहकर होली सेलिब्रेट करने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको भारत में मौजूद इस जगह का रुख जरूर करना चाहिए।
इन जगहों पर बेहद खास अंदाज में रंगों की होली सेलिब्रेट की जाती है। तो चलिए जानते हैं कि आप भारत की किन लोकेशन पर जाकर रंगों का त्योहार होली सेलिब्रेट कर सकते हैं।
होली सेलिब्रेशन के लिए ये जगह हैं बेस्ट (Best places for Holi celebration)
बरसाना (Barsana)
बरसाना की लट्ठमार होली दुनियाभर में फेमस है। यहां होली के मौके पर महिलाएं पुरुषों को लाठी से पीटती है। ये बेहद पुरानी और खास परंपरा है। जिसे यहां के लोग मस्ती मजाक के साथ सेलिब्रेट करते हैं। होली सेलिब्रेशन के लिए आप उत्तर प्रदेश के बरसाना का रुख भी कर सकते हैं।
मथुरा (Mathura)
भारत में होली मनाने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक उत्तर प्रदेश के ब्रज में स्थित, मथुरा शहर है। कहते हैं कि होली खेलने का असली मजा मुथरा की होली में आता है। ऐसे में आप होली सेलिब्रेशन के लिए मथुरा जा सकते हैं। यहां आपको होली खेलने का अलग ही एक्सपीरियंस मिलेगा।
वृंदावन (Vrindavan)
उत्तर प्रदेश का वृन्दावन भी होली मनाने के लिए सबसे बेस्ट जगहा है। यहां होली के मौके पर वैष्णवों की भारी भीड़ उमड़ती है। यहां कई दिनों तक होली का त्योहार सेलिब्रेट किया जाता है। जिसकी शुरुआत फूलों की होली से होती है। इसलिए यहां की होली भी काफी खास है।
पुष्कर (Pushkar)
वैसे तो देशभर के कई हिस्सों में होली का त्योहार बेहद अलग अंदाज में मनाया जाता है लेकिन राजस्थान के पुष्कर की होली भी बेस्टी होली सेलिब्रेशन डेस्टिनेशन की लिस्ट में टॉप पर शामिल है। होली के मौके पर पुष्कर पूरी तरह से रंगों में डूब जाता है।
हंपी (Hampi)
इसके अलावा आप कर्नाटक के हंपी में भी होली सेलिब्रेशन के लिए जा सकते हैं। यहां होलिका दहन (Holika Dahan) के साथ-साथ धुलंडी भी मनाई जाती है। इसके अलावा यहां बेहद खास और पारंपरिक अंदाज में होली का त्योहार मनाया जाता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 14 March 2024 at 10:59 IST