गर्मी से राहत पाने के लिए जरूर करें भारत के इन हिल स्टेशन का दीदार, खूबसूरत वादियां जीत लेगी दिल

Best Hill Station In India: गर्मियों के मौसम में अगर आप किसी ठंडी जगह का रुख करना चाहते हैं तो आपको इन हिल स्टेशन का रुख करना चाहिए।

हिल स्टेशन | Image: Shutterstock

Best Hill Station In India: गर्मियों की शुरुआत हो चुकी है। कुछ ही दिनों में चिलचिलाती गर्मी से लोगों का बुरा हाल होने लगेगा। जिसे देखते हुए कई लोग ठंडी जगहों या हिल स्टेशन का रुख करने लगेंगे। ऐसे में अगर आप भी गर्मी से राहत पाने के लिए भारत में किसी हिल स्टेशन का रुख करना चाहते हैं तो चलिए हम बताते हैं आपको कि कम बजट और सुकून के पल बिताने के लिए आपको भारत के कौन से हिल स्टेशन पर जाना चाहिए।

भारत के बेस्ट हिल स्टेशन

कश्मीर

कहते हैं धरती पर अगर कहीं जन्नत है तो वह कश्मीर में है। गर्मियों से दूर खूबसूरत वादियों के बीच ठंड का मजा लेना चाहते हैं तो आप कश्मीर का रुख कर सकते हैं। यहां की ऊंची पहाड़ियां, घाटियां, बहती झीलें आपका दिल मोह लेंगे।

औली

उत्तराखंड का औली बेशुमार बर्फ और खूबसूरत दृश्यों के लिए जाना जाता है। गर्मियों के मौसम में आपको इस जगह का दीदार जरूर करना चाहिए। यहां की बर्फीली वादियां आपको खूब पसंद आएंगी। साथ ही आप यहां कई सारी एडवेंचर एक्टिविटी का लुत्फ भी उठा सकते हैं।

लद्दाख

गर्मी से राहत पाने के लिए आप लद्दाख का रुख कर सकते हैं। यहां का कोल्ड डिजर्ट आपको ठंडक से भर देगा। ये बेहद खूबसूरत और शांत जगह है लिहाजा आपको यहां बेहद सुकून भी मिलेगा। अगर आप लद्दाख जा रहे हैं तो सिपटुक मठ, नुब्रा वैली, पांगोंग झील जरूर जाएं।

चोपता

गर्मियों के मौसम में आप उत्तराखंड में मौजूद चोपता भी जा सकते हैं। ये आइस फॉरेस्ट के नाम से काफी मशहूर है। खास बात ये है कि यह जगह चारों ओर से खूबसूरत बर्फ से ढकी हुई है। जहां आप ट्रैकिंग से लेकर और भी कई सारी एडवेंटर एक्टिविटी कर सकते हैं। 

ये भी पढ़ें: Women’s Day 2024: कब मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, जानिए इसका इतिहास और उद्देश्य
 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 1 March 2024 at 09:24 IST