अपडेटेड 12 April 2025 at 23:43 IST

रात को सोने से पहले भूनकर खाएं ये मसाला, सुबह पेट होगा बिल्कुल साफ

रात को सोने से पहले अजवाइन खाने से सेहत को क्या-क्या फायदे होते हैं, जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

ajwain ke fayde | Image: freepik

Ajwain ke Fayde in Hindi : बता दें, अजवाइन की तासीर गर्म होती है इसलिए इसका सेवन सर्दियों में किया जाता है। लेकिन गर्मियों में भी लोग सीमित मात्रा में इसका सेवन कर सकते हैं। हम बात कर रहे हैं रात को सोने से पहले अजवाइन खाने की। यदि रात को सोने से पहले अजवाइन खाई जाए तो सेहत को कई फायदे होते हैं। ऐसे में इन फायदों के बारे में पता होना जरूरी है। 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि रात को सोने से पहले अजवाइन खाने से सेहत को क्या-क्या फायदे होते हैं। पढ़ते हैं आगे… 

रात को सोने से पहले अजवाइन खाने के फायदे 

  • यदि रात को सोने से पहले अजवाइन खाया जाए तो इससे पाचन क्रिया को अच्छा बनाया जा सकता है। ये पेट में कब्ज, पेट फूलना, दर्द जैसी समस्याओं को दूर करने में उपयोगी है। 
  • यदि आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो ऐसे में आप अजवाइन का सेवन कर सकते हैं। यह फैट बर्निंग प्रक्रिया के लिए जानी जाती है। 
  • यदि आपको सर्दी जुकाम की समस्या है तो आप अजवाइन का सेवन कर सकते हैं। इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरस गुण पाए जाते हैं जो सर्दी जुकाम कफ आदि को दूर करने में उपयोगी है। 
  • यदि आप अपने कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना चाहते हैं तो आप रात को सोने से पहले भुनी हुई अजवाइन का सेवन करें। इससे फायदा मिल सकता है। 
  • महिलाओं को पीरियड्स के दर्द से राहत दिलाने में अजवाइन उपयोगी है। ऐसे में आप रात को सोने से पहले इसका सेवन करें। 
  • बता दें कि जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने में भी अजवाइन आपके बेहद काम आ सकती है। आप एक छोटी चम्मच भुनी अजवाइन का सेवन गर्म पानी के साथ कर सकते हैं। 

ये भी पढ़ें - Blood Clot: ब्रेन में 'खून का थक्का' जमने पर क्या होता है?

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 12 April 2025 at 23:43 IST