अपडेटेड 22 August 2023 at 14:49 IST

Benefits Of Moringa : गुणों की खान है सहजन के नाम से मशहूर 'मोरिंगा', कई हेल्थ प्रॉब्लम में आता है काम

Benefits Of Moringa : क्या आप जानते हैं कि जिस सहजन को हम खाने में खाते हैं वह हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है।

हेल्थ के लिए सहजन के फायदे (फोटो : Pixabay) | Image: self

Benefits Of Moringa : भारतीय रसोई में सहजन का इस्तेमाल खाना पकाने के लिए किया जाता है। सहजन कई औषधीय गुणों से भरपूर है। इसे ड्रमस्टिक और मोरिंगा के नाम से भी जाना जाता है। सहजन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है, यह खाने में तो स्वादिष्ट होता ही है लेकिन ये कई बीमारियों के इलाज के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। 

स्टोरी में आगे पढ़ें...

  • 'मोरिंगा ओलिफेरा' है सहजन का वानस्पतिक नाम
  • कई हेल्थ प्रॉब्लम का इलाज है सहजन
  • इसकी पत्तियों में भी मिलते हैं कई औषधीय गुण

सहजन का वानस्पतिक नाम 'मोरिंगा ओलिफेरा' है। इसमें एंटीफंगल, एंटीवायरल, एंटीडिप्रेसेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। जिसकी वजह से ये सेहत के लिए काफी लाभकारी माना जाता है। आइए जानते हैं कि इसके सेवन से सेहत को किस तरह के फायदे होते हैं।

पाचन 

सहजन की तरह ही इसकी पत्तियां भी काफी लाभकारी होती हैं। अगर आप रोजाना इसका सेवन करते हैं तो आपका डाइजेस्टिव सिस्टम भी मजबूत होगा। वहीं कब्ज, पेट की सूजन जैसी समस्याओं से भी राहत मिलेगी।

वजन कम करने में मददगार

सहजन का इस्तेमाल वजन कम करने के लिए किया जा सकता है। इसके पत्तों को लो फैट और पोषक तत्वों से भरपूर माना जाता है। इतना ही नहीं सहजन का पानी पीने से फैट तो कम होता ही है साथ ही शरीर के एनर्जी प्रोडक्शन को भी बढ़ावा मिलता है।

इम्यूनिटी के लिए फायदेमंद

सहजन की पत्ती में हाई एंटीऑक्सीडेंट जैसे क्वेरसेटिन और क्लोरोजेनिक एसिड होता है। जो ब्लड को साफ कर कई बीमारियों से आपको दूर करने का काम करता है। यही कारण है कि आप अपने इम्यून सिस्टम को बेहतर करने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। 

स्किन में आएगी चमक

सहजन की पत्तियां विटामिन ए से भरपूर होती है। विटामिन ए त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है। ऐसे में अगर आपको एजिंग साइन कम करने हैं या स्किन को ग्लोइंग बनाना है तो आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। 

ये भी पढ़ें : बड़े काम की चीज है नीम का तेल, हर स्किन प्रॉब्लम का है रामबाण इलाज

Disclaimer: REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 22 August 2023 at 14:48 IST