अपडेटेड 18 March 2026 at 10:43 IST
Electric Pressure Cooker: LPG संकट में इंडक्शन के साथ-साथ इलेक्ट्रिक कुकर भी है अच्छा विकल्प, मिनटों में बनता है खाना
How To Use Electric Pressure Cooker: अगर आप LPG की परेशानी से बचना चाहते हैं, तो इलेक्ट्रिक प्रेशर कुकर आपके लिए एक स्मार्ट और किफायती विकल्प है। यह समय, पैसा और मेहनत तीनों की बचत करने में मददगार साबित होगा।
Right Way To Use Electric Pressure Cooker: आजकल LPG सिलेंडर की बढ़ती कीमत और कभी-कभी होने वाली कमी के कारण लोग नए विकल्प तलाश रहे हैं। ऐसे में इंडक्शन के साथ-साथ इलेक्ट्रिक प्रेशर कुकर एक शानदार और आसान विकल्प बनकर सामने आया है। यह न सिर्फ गैस की बचत करता है, बल्कि कम समय में स्वादिष्ट खाना भी तैयार करता है।
क्या है इलेक्ट्रिक प्रेशर कुकर?
इलेक्ट्रिक प्रेशर कुकर एक ऐसा किचन उपकरण है जो बिजली से चलता है और प्रेशर कुकर की तरह ही काम करता है। फर्क बस इतना है कि इसमें आपको गैस जलाने की जरूरत नहीं होती। इसमें पहले से ही कई ऑटोमैटिक सेटिंग्स होती हैं, जिससे खाना बनाना और भी आसान हो जाता है।
इलेक्ट्रिक कुकर इस्तेमाल करने के फायदे
- यह समय की बचत करेगा और इसकी मदद से खाना जल्दी बन जाएगा।
- इसमें खाना बनाने के लिए गैस की जरूरत नहीं है। ऐसे में LPG पर निर्भर भी नहीं रहना होगा।
- इसे इस्तेमाल करना बहुत आसान होता है। नए लोग भी आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं।
- इसमें कई तरह के सेफ्टी फीचर्स पहले से ही होते हैं। यह खाने को ओवरहीट नहीं करता है और प्रेशर भी कंट्रोल आसानी से किया जा सकता है।
- इसकी मदद से आप एक ही कुकर में कई तरह के व्यंजन तैयार कर सकते हैं।
इलेक्ट्रिक प्रेशर कुकर कैसे इस्तेमाल करें?
इसे इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है।
1. सामग्री डालें
सबसे पहले कुकर के अंदर बर्तन में दाल, चावल या सब्जी डालें।
2. पानी डालें
जरूरत के अनुसार जैसे दाल के लिए ज्यादा, चावल के लिए कम पानी डालें।
3. ढक्कन बंद करें
कुकर का ढक्कन अच्छी तरह लॉक करें।
4. सेटिंग चुनें
अब अपने डिश के हिसाब से बटन दबाएं जैसे चावल, दाल, सूप या केवल स्टीम।
5. स्टार्ट करें
स्टार्ट बटन दबाते ही कुकर खुद काम शुरू कर देगा।
6. प्रेशर रिलीज करें
खाना बनने के बाद कुकर खुद प्रेशर रिलीज करेगा या आप मैनुअली भी कर सकते हैं।
इलेक्ट्रिक कुकर में क्या-क्या बना सकते हैं?
इलेक्ट्रिक प्रेशर कुकर की खास बात है कि इसमें आप लगभग हर रोज का खाना बना सकते हैं।
- रोजमर्रा के व्यंजन जैसे चावल, दाल, पुलाव और खिचड़ी बना सकते हैं।
- इसके अलावा इसमें सूप या ओट्स बना सकते हैं। सब्जियां भी उबालने में यह मददगार साबित होगा।
- घर में मेहमान आ रहे हैं तो राजमा, छोले, बिरयानी या पास्ता जैसी कई डिशेज बनाई जा सकती है।
- इन सबके अलावा इसमें इडली और केक भी तैयार किया जा सकता है।
इलेक्ट्रिक कुकर इस्तेमाल करते समय किन बातों का रखें ख्याल?
- कुकर को ओवरफिल न करें।
- सही मात्रा में पानी डालें।
- इस्तेमाल के बाद साफ जरूर करें।
- बिजली के प्लग और वायर की जांच करें।
अगर आप LPG की परेशानी से बचना चाहते हैं, तो इलेक्ट्रिक प्रेशर कुकर आपके लिए एक स्मार्ट और किफायती विकल्प है। यह समय, पैसा और मेहनत तीनों की बचत करने में मददगार साबित होगा।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 18 March 2026 at 10:43 IST