अपडेटेड 9 March 2025 at 23:02 IST
White Hair Problem: सफेद बालों को जड़ से काला करने के लिए क्या करना चाहिए?
White Hair Problem in hindi: हमेशा के लिए सफेद बालों को काला कैसे करें? घर पर सफेद बालों का इलाज कैसे करें? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
White Hair Problem in hindi: आजकल ज्यादातर लोग कम उम्र में भी सफेद बालों की समस्या का सामना कर रहे हैं। बता दें, इसके कारण न केवल उन्हें शर्मिंदगी होती है बल्कि वे परेशान भी रहते हैं। ऐसे में यदि कुछ चीजों का ध्यान रखा जाए तो और कुछ घरेलू उपाय को अपनाया जाए तो सफेद बालों की समस्या से राहत मिल सकती है। ऐसे में उपाय के बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि बालों की समस्या को दूर करने में कौन से घरेलू उपाय आपके काम आ सकते हैं। पढ़ते हैं आगे...
सफेद बालों को दूर करने का तरीका
- मेथी और कलौंजी के इस्तेमाल से बालों में सफेदी को दूर किया जा सकता है। इससे अलग मेहंदी पाउडर और चुकंदर का पाउडर भी बालों के लिए बेहद उपयोगी है।
- ऐसे में सबसे पहले आप एक कटोरी में चुकंदर का पाउडर, मेथी का पाउडर, कलौंजी का पाउडर और मेहंदी के पाउडर को मिला लें।
- पाउडर को बनाने के लिए आप चुकंदर को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर धूप में सुखाएं और उसे मिक्सी में पीस लें। ऐसा करने से समस्या दूर हो सकती है।
- इसमें पानी मिलाएं और 24 घंटे तक ढक कर रखें ताकि यह गाढ़ा हो जाए। अब अपने बालों में ब्रश के माध्यम से लगाएं।
- 2 घंटे तक इस मिश्रण को अपने बालों में लगा छोड़ दें। फिर साधारण पानी से बालों को धो लें। ऐसा करने से बालों में प्राकृतिक रंग आ जाएगा और सफेदी कम हो जाएगी।
नोट - यहां दिए गए बिंदुओं से पता चलता है कि बालों की सफेदी को दूर करने में यहां दिया हेयर पैक उपयोगी है। लेकिन आपको सिर में खुजली या कोई एलर्जी की समस्या है तो ऐसे में किसी एक्सपर्ट की सलाह पर इस मिश्रण का इस्तेमाल करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 9 March 2025 at 23:02 IST