अपडेटेड 6 February 2026 at 14:30 IST
Valentine Day Dress: वैलेंटाइन डे पर पहननी है 'रेड ड्रेस' तो इन 5 गलतियां से बचें, दिखेंगी खूबसूरत; लूट लेंगी महफिल
वैलेंटाइन डे पर रेड ड्रेस पहनकर अगर आप भी स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो ये 5 गोल्डन रूल्स आपको पता होने चाहिए। ये गोल्डन रूल्स आपको फैशन डिजास्टर से बचाएंगे और महफिल की जान बना देंगे।
Red Dress Tips: वैलेंटाइन डे कपल्स के लिए काफी खास दिन है। इस दिन रेड कलर की ड्रेस पहनना एक क्लासिक चॉइस माना जाता है, क्योंकि लाल रंग प्यार, जुनून और आत्मविश्वास का प्रतीक है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रेड ड्रेस को स्टाइल करना इतना आसान नहीं? एक छोटी सी गलती आपको ट्रोल कर सकती है। महिलाएं अक्सर रेड को एग्रेसिव कलर मानती हैं, जो उन्हें सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बनाता है।
अगर रेड सही से कैरी न किया गया हो तो आपका लुक बिगड़ सकता है, वहीं दूसरी ओर अगर रेड ड्रेस को सही तरीके से कैरी किया जाए, आप आपकी पार्टनर की आंखों का तारा बना सकती हैं। कई बार गलत एक्सेसरी या मेकअप से भी पुरा लुक खराब हो जाता है। यहां हम बता रहे हैं रेड ड्रेस स्टाइलिंग के 5 जरूरी रूल्स, जो आपको फैशन डिजास्टर से बचाएंगे।
रेड ड्रेस स्टाइलिंग के 5 रूल्स
1. 'लेस इज मोर' का फॉर्मूला अपनाएं: रेड कलर खुद में इतना बोल्ड है कि इसे ज्यादा रंगों के साथ मिक्स करने की जरूरत नहीं। बेस्ट कॉम्बिनेशन के लिए न्यूट्रल कलर्स जैसे ब्लैक, व्हाइट, बेज या न्यूड चुनें। मैटेलिक शेड्स जैसे गोल्ड या सिल्वर भी अच्छे लगते हैं। ध्यान दें, रेड को ब्राइट कलर्स जैसे इलेक्ट्रिक ब्लू, फ्लोरोसेंट ग्रीन या ब्राइट येलो के साथ पेयर करने से बचें। यह भड़कीला लग सकता है। अगर एक्सपेरिमेंट करना है, तो बरगंडी या डीप ग्रीन जैसे गहरे रंग ट्राई करें, लेकिन सोच-समझकर।
2. एक्सेसरीज को ओवरडू न करें: एक्सेसरीज लुक को कंप्लीट करती हैं, लेकिन रेड ड्रेस के साथ सावधानी बरतें। गोल्ड या सिल्वर के डेलिकेट ज्वेलरी जैसे छोटे झुमके, पतली चेन या ब्रेसलेट परफेक्ट हैं। ब्लैक या न्यूड क्लच और सैंडल क्लासी टच देते हैं। ध्यान रहे ज्यादा भारी या कलरफुल एक्सेसरीज से दूर रहें, जो ड्रेस से ध्यान हटाएं।
3. मेकअप को बैलेंस रखें: रेड ड्रेस के साथ मेकअप संतुलित होना चाहिए। लिपस्टिक के लिए न्यूड, पीच या हल्का पिंक चुनें। आंखों पर स्मोकी आईज या विंग्ड आईलाइनर के साथ मस्कारा लगाएं। इससे लुक सोफिस्टिकेटेड लगेगा। ध्यान रहे, रेड लिपस्टिक (जब तक मैच न करे) और हैवी आई मेकअप एक साथ अवॉइड ही करें, नहीं तो ये ओवरड्रेस्ड दिखा सकता है।
4. हेयरस्टाइल ड्रेस के हिसाब से चुनें: हेयरस्टाइल ड्रेस की नेकलाइन पर निर्भर करता है। हाई नेक या बैकलेस ड्रेस के साथ पोनीटेल, अपडू या मेसी बन अच्छा लगता है। सिंपल नेकलाइन के लिए खुले बाल या सॉफ्ट कर्ल्स ट्राई करें। बस कॉम्प्लिकेटेड या एक्सेसरी से भरी हेयरस्टाइल से बचें, नहीं तो ड्रेस से फोकस कम हो जाएगा।
5. आत्मविश्वास है सबसे बड़ी एक्सेसरी: कोई भी ड्रेस तभी अच्छी लगती है, जब आप उसमें कॉन्फिडेंट महसूस करें। रेड बोल्ड कलर है, इसलिए सीधे खड़े हों, मुस्कुराएं और सहज रहें। आपका आत्मविश्वास ही लुक को परफेक्ट बनाएगा। ये टिप्स अपनाकर आप वैलेंटाइन डे को यादगार बना सकती हैं।
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 6 February 2026 at 14:30 IST