अपडेटेड 7 March 2025 at 11:33 IST
Holi Color Removing Tips: बालों से छुड़ाना हो होली का रंग तो जरूर आजमाएं ये टिप्स
Hair Color Removing Tips: अगर आपको अपने बालों से होली का जिद्दी रंग निकालना है तो आपको ये टिप्स जरूर ट्राई करने चाहिए।
Tips To Remove Holi Color From Hair: इस साल 13 और 14 मार्च को होली (Holi 2024) का त्योहार मनाया जाएगा। रंगों के इस त्योहार का इंतजार लोग साल भर बेसब्री से करते हैं। 13 मार्च को होलिका दहन (Holika Dahan) के बाद 14 मार्च को रंगों (Colors) की होली खेली जाएगी।
रंगों से खेलना भले ही काफी अच्छा एक्सपीरियंस होता है लेकिन इसका असर बालों (Hair) और स्किन (Skin) पर नेगेटिव भी पड़ सकता है। रंगों के कारण बाल बुरी तरह से डैमेज होकर झड़ने लग जाते हैं। ऐसे में अगर आपके बालों पर भी होली खेलने की वजह से जिद्दी रंग चिपक गया है और आप इसे निकाल नहीं पा रहे हैं तो आपको यहां दिए गए कुछ टिप्स जरूर ट्राई करने चाहिए।
बालों से होली का रंग निकालने के टिप्स (Tips To Remove Holi Color From Hair)
नारियल तेल
बालों में नारियल तेल लगाने से रंग आसानी से निकल सकता है। तेल को बालों की जड़ों में अच्छी तरह से मसाज करें और फिर एक घंटे के बाद शैम्पू से धो लें। यह बालों को नमी भी प्रदान करता है और रंग निकालने में मदद करता है।
कच्चा दूध
कच्चे दूध की मदद से आप बालों में चिपका होली का रंग निकाल सकते हैं। इसके लिए आपको एक बाउल में कच्चा दूध और थोड़ा सा ग्लिसरीन डालकर इसमें कोई भी माइल्ड शैंपू मिलाना है। अब इससे बालों को अच्छे से धोएं। एक-दो वॉश के बाद आपके बालों से होली का रंग अच्छी तरह से निकल जाएगा।
दही-अंडा
दही और अंडे के हेयर मास्क की मदद से भी आप बालों में लगे होली के रंग को निकाल सकते हैं। इसके लिए आपको एक बर्तन में अंडा और दही मिक्स करके इसमें थोड़ा सा जैतून का तेल मिलाना है। फिर इसे आधे घंटे के लिए बालों में लगाकर माइल्ड शैंपू से धो लेना है। ऐसा करने से बालों का जिद्दी रंग जल्दी निकलेगा।
नींबू का रस-एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल बालों के लिए काफी अच्छा होता है। ये बालों से होली के रंग को निकालने के लिए भी काफी बेस्ट है। इसके लिए आपको एक कटोरी में एलोवेरा जेल लेकर इसमें एक नींबू का रस मिलाना है। अब इसे बालों में अच्छी तरह से लगाकर छोड़ दें और 20 मिनट बाद शैंपू से बालों को धो लें। इससे बालों में जम गंदगी भी साफ हो जाएगी और बाल शाइन करने लगेंगे।
जैतून का तेल
बालों से होली का रंग निकालने के लिए जैतून का तेल भी काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. इसके लिए आपको एलोवेरा जेल में दही और जैतून का तेल मिलाकर बालों में अच्छी तरह से लगाना है और फिर इसे 30 मिनट बाद धो लेना है। इससे आपके होली का रंग बालों से जल्दी उतरेगा।
दही और बेसन का पैक
बेसन और दही का पैक बनाकर बालों में लगाएं। इसे 20-30 मिनट तक छोड़ें, फिर अच्छे से धो लें। यह बालों से रंग हटाने के साथ-साथ बालों को मुलायम भी बनाता है।
तेल और शैंपू
एक चम्मच नारियल तेल में कुछ बूंदें शैम्पू की डालें और उसे बालों में अच्छे से लगाकर मसाज करें। इससे रंग निकलने में मदद मिलेगी और बालों को पोषण भी मिलेगा।
नींबू और शहद
नींबू के रस में शहद मिलाकर बालों में लगाएं। यह मिश्रण रंग हटाने में सहायक है और साथ ही बालों को चमक भी देता है। नींबू में ब्लीचिंग गुण होते हैं जो रंग को हल्का करने में मदद करते हैं।
टी ट्री ऑयल
टी ट्री ऑयल में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो बालों से रंग हटाने में मदद कर सकते हैं। इसे नारियल तेल के साथ मिलाकर बालों में लगाएं, फिर धो लें।
आलू का रस
आलू का रस बालों से रंग हटाने में प्रभावी हो सकता है। आलू को कद्दूकस करके उसका रस निकालें और इसे बालों पर लगाएं। 20 मिनट के बाद बालों को धो लें। यह तरीका प्राकृतिक रूप से रंग निकालने में मदद करता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 7 March 2025 at 11:33 IST