अपडेटेड 8 February 2024 at 20:01 IST
घनी पलकें पाने की चाहत अब होगी पूरी, अपना लें ये आसान नेचुरल उपाय; नहीं पड़ेगी नकली आईलैशेज की जरूरत
Tips For Long Eyelashes: अगर आपको भी लम्बी और घनी पलकें पाने की चाहत है तो आपको ये टिप्स जरूर फॉलो करने चाहिए।
Long Eyelashes Remedies: हर लड़की की चाहत होती है कि उसकी पलकें बेहद घनी और लम्बी हों, क्योंकि घनी पलकों की वजह से लड़कियों का चेहरा बेहद आकर्षक लगता है। ऐसे में जिन लड़कियों की पलकें बेहद हल्की और छोटी होती हैं वह नकली आईलैशज लगाकर काम चलाती हैं, जिसकी वजह से कई बार उनकी आंखों में दिक्कत भी होने लगती है।
ऐसे में अगर आप भी अपनी छोटी पलकों को लम्बा, घना और खूबसूरत दिखाने के लिए आर्टीफिशियल आईलैशेज का इस्तेमाल करती हैं तो आपको अब ऐसा करने की जरूरत नहीं है। जी हां, अब आप अपनी पलकों को नेचुरली लम्बा और घना बना सकती हैं। इसके लिए आपको सिर्फ कुछ उपायों को अपनाने की जरूरत है। तो चलिए जान लेते हैं कि किन टिप्स को अपनाकर आपकी पलकें लम्बी और घनी हो जाएंगीं।
लम्बी और घनी पलकें पाने के टिप्स
- घनी पलकें पाने के लिए आप बादाम के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको बदाम के तेल की कुछ बूंदों में विटामिन ई का कैप्सूल मिलाना है और इसे अपनी पलकों पर रात में लगाकर सो जाना है। ऐसा आपको रोजाना करना है।
- आप कोकोनेट ऑयल को भी पलकों की अच्छी ग्रोथ के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे आपको रोजाना रात को सोने से पहले पलकों पर अच्छी तरह से अप्लाई करना है और सुबह धो लेना है।
- विटामिन ई कैप्सूल को सीधे पलकों पर डायरेक्ट अप्लाई भी कर सकती हैं। इससे आपकी पलकों को ग्रोथ तो मिलेगी ही साथ ही वह मजबूत और घनी भी हो जाएंगी।
- घनी आईलैशेज पाने के लिए आप वैसलीन का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। आप चाहे तो इसे अपनी आईब्रो ग्रोथ के लिए भी अप्लाई कर सकती हैं। ये दोनों तरह से आपकी हेयर ग्रोथ में मदद करेगी।
- दूध की मलाई भी पलकों को घना करने का काम करती है। हालांकि, इसे आप विटामिन ई कैप्सूल के साथ मिलाकर ही आईलैशेज पर लगा सकती हैं। इससे आपको काफी अच्छा रिजल्ट मिलेगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 8 February 2024 at 19:13 IST