Face Mask: गर्मियों में धूप, पसीने से डल स्किन और पिंपल्स से हैं परेशान, तो आज ही अपनाएं ये फेस मास्क, 15 मिनट में इंस्टेंट ग्लो
Face Mask: गर्मियों में अक्सर धूप और पसीने से स्किन डल हो जाती है और पिंपल्स भी आने लगते हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए मुल्तानी मिट्टी से बना ये फेस मास्क काफी कारगर साबित हो सकता है।
Face Mask: गर्मियों का मौसम अपने साथ तेज धूप, पसीना और धूल-मिट्टी लेकर आता है, जिसका सीधा असर हमारी स्किन पर पड़ता है। इस वजह से स्किन ऑयली, बेजान और मुंहासों से भरी नजर आने लगती है। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि स्किन को ठंडक, गहराई से सफाई और नेचुरल ग्लो देने के लिए सही केयर रूटीन अपनाया जाए। इस समय सोशल मीडिया पर एक आसान और असरदार समर फेस मास्क वायरल हो रहा है, जिसे घर पर बेहद आसानी से तैयार किया जा सकता है। आइए बताते हैं कि इसे कैसे इस्तेमाल किया जा सकता है।
फेस मास्क के लिए जरूरी सामग्री
इस समर फेस मास्क को बनाने के लिए आपको ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं होती है। इसके लिए सिर्फ मुल्तानी मिट्टी, गुलाब जल और थोड़ा सा पानी काफी है, जो हर घर में आसानी से मिल जाता है।
फेस मास्क बनाने और लगाने का तरीका
इस फेस मास्क को बनाने के लिए एक कटोरी में एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें और उसमें गुलाब जल मिला लें। इसे अच्छे से मिक्स कर लें ताकि स्मूद पेस्ट तैयार हो जाए। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और करीब 15 मिनट तक सूखने दें। इसके बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। कुछ ही मिनटों में आपकी स्किन फ्रेश और साफ नजर आने लगेगी।
मुल्तानी मिट्टी फेस मास्क के फायदे
जेंटल क्लींजिंग
मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल का ये फेस मास्क स्किन को गहराई से साफ करता है, जिससे चेहरे पर जमी हुई गंदगी और अतिरिक्त तेल हट जाता है और स्किन फ्रेश महसूस होती है।
ग्लोइंग स्किन
यह फेस मास्क स्किन टोन को निखारने में मदद करता है और दाग-धब्बों को हल्का करके चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाता है।
ऑयल कंट्रोल
गर्मियों में ऑयली स्किन एक बड़ी समस्या होती है। मुल्तानी मिट्टी एक्स्ट्रा ऑयल को सोखकर स्किन को मैट और साफ बनाए रखने में मदद करती है।
मुहांसों से राहत
इस फेस मास्क में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पिंपल्स को कम करने और नए मुहांसों को आने से रोकने में मदद करते हैं।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 30 March 2026 at 12:18 IST