Skin Care: AC की ठंडी हवा से स्किन हो सकती है डैमेज! यहां जानिए नुकसान और कैसे करें बचाव
AC Air Side Effect On Skin: अगर आप भी दिनभर एसी की हवा में बैठे रहते हैं तो इससे आपकी स्किन बुरी तरह से डैमेज हो सकती है।
Skin ke liye AC ke side effect: देशभर में भीषण गर्मी से हर कोई परेशान है। जिस कारण लोग गर्मी से बचने के लिए दफ्तर और घरों में बैठकर एसी की ठंडी हवा का सहारा लेते हैं। एसी की ठंडी हवा जहां हमें गर्मी से राहत देने का काम करती है वहीं ये स्किन के लिए बेहद नुकसानदायक भी है।
दरअसल, एसी से निकलने वाली ठंडी हवा स्किन की नमी को सोखकर उसे ड्राई बना देती है जिस कारण स्किन धीरे-धीरे डैमेज होने लगती है। ऐसे में आपको सबसे पहले एसी के कारण स्किन को होने वाले नुकसान और इससे बचाव के बारे में जान लेना चाहिए। आइए जानते हैं...
AC से स्किन को होने वाले नुकसान (Skin damage due to AC)
- स्किन का धीरे-धीरे ड्राई होना।
- स्किन की सेंसिटिविटी का बढ़ना।
- स्किन की चमक फीकी पड़ना।
- प्रीमेच्योर एजिंग का खतरा।
- स्किन के नेचुरल ऑयल का खत्म हो जाना।
- स्किन के टॉक्सिन्स का बाहर न निकल पाना।
AC की हवा से कैसे करें स्किन का बचाव? (How to protect skin from AC air?)
- हर मौसम में स्किन को अच्छी तरह से मॉइस्चराइज करना बेहद जरूरी होता है। इसलिए एसी की हवा में बैठने से पहले अपनी स्किन को अच्छी तरह से मॉइस्चराइज करें। इससे स्किन पर एक एक्स्ट्रा प्रोटेक्शन लेयर बन जाएगी जिससे स्किन ड्राई होने से बची रहेगी।
- एसी की हवा से स्किन को बचाने के लिए आपको अंदर से हाइड्रेटेड रहने की जरूरत है। इसके लिए आपको भरपूर मात्रा में पानी पीने के साथ-साथ नारियल पानी, फ्रूट-वेजिटेबल जूस, छाछ, लस्सी आदि का सेवन करना चाहिए। ये बॉडी को हाइड्रेटेड रखकर स्किन को ड्राई होने से बचाते हैं।
- अगर आप ज्यादातर एसी की हवा में वक्त गुजारते हैं तो आपको अपनी डाइट में भी सुधार करना चाहिए। अच्छी डाइट से आपके चेहरे पर भीतर से निखार आएगा जो एसी की हवा से भी दूर नहीं होगा। इसलिए डाइट में ऐसे फूड्स का सेवन करें जिनमें विटामिन ए, सी और ई, ओमेगा-3 फैटी एसिड्स आदि जैसे पोषक तत्व शामिल हों।
- एसी की हवा में ज्यादा वक्त बिताने वाले लोगों को अपने स्किन केयर रूटीन में भी बदलाव करने चाहिए। इसके लिए उन्हें जेंटल क्लींजर के साथ-साथ टोनर, सीरम, मॉइस्चराइजर, सनस्क्रीन आदि का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे आपकी स्किन डैमेज होने से बची रहेगी।
- इसके अलावा आपको इस बात का खास ध्यान रखना है कि जब आपको एसी की जरूरत महसूस हो तभी आप एसी ऑन करें। बेवजह हर वक्त एसी में बैठना स्किन को बुरी तरह से डैमेज कर सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 11 June 2024 at 11:55 IST