अपडेटेड 3 August 2024 at 10:40 IST

बारिश में हो गई है स्किन एलर्जी! खुजली और रैशेज से हैं परेशान? इन होम रेमेडीज से मिलेगी राहत

Skin Care Tips For Rainy Season: बारिश के मौसम में स्किन एलर्जी से बचने के लिए आपको कुछ खास टिप्स जरूर फॉलो करने चाहिए।

undefined | Image: undefined

Skin Care Tips For Rainy Season: बरसात के मौसम में कई बीमारियां जन्म लेती हैं। इस मौसम में खांसी-जुकाम जैसी समस्या होना आम बात है। वहीं मच्छरों के पनपे की वजह से बरसात में डेंगू-मलेरिया के मामलों में भी काफी इजाफा देखने को मिलता है। हालांकि इन सबसे अलग बारिश में होने वाली एक सामान्य समस्या स्किन एलर्जी है।

जी हां, बारिश के मौसम में स्किन से जुड़ी समस्याएं ज्यादा देखने को मिलती हैं। ह्यूमिडिटी होने के कारण स्किन पर रैशेज, दाने निकलना, स्किन का रेड होना, खुजली आदि जैसी प्रॉब्लम से व्यक्ति का जीना दुभर हो जाता है। ऐसे में आज कुछ टिप्स को अपना बारिश में होने वाली स्किन प्रॉब्लम से छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।

बारिश में स्किन एलर्जी रोकने के उपाय (Tips to prevent skin allergies in the rain)

नीम की पत्तियां

एंटी बैक्टीरियल गुणों के लिए जानी जाने वाली नीम की पत्तियां, स्किन प्रॉब्लम से छुटकारा दिलाने में लाभकारी होती है। इसे पानी में मिलाकर पीसने के बाद इन्फेक्टेड एरिया पर अप्लाई करें। इससे आपको फौरन राहत मिलेगी।

एलोवेरा

एलोवेरा में कई तरह के एंटी फंगल और एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो स्किन को खुजली, सूजन, जलन और रेडनेस आदि जैसी समस्याओं से बचाते हैं। इसलिए बरसाती मौसम में इसे स्किन पर अप्लाई जरूर करें।

नारियल ऑयल

नारियल का तेल एंटी बैक्‍टीरियल गुणों से भरपूर होता है। इसलिए आपको बरसाती मौसम पर इसे स्किन पर जरूर अप्लाई करना चाहिए। ये स्किन को नरिश करने के साथ-साथ स्किन प्रॉब्लम से भी बचाता है।

मुल्तानी मिट्टी

बरसात में होने वाली फुंसी, फोड़े, रेडनेस, जलन, खुजली की समस्या से बचने के लिए आप मुल्तानी मिट्टी को भी स्किन पर अप्लाई कर सकते हैं। इससे स्किन अंदर से ठंडी होगी और आपको काफी राहत मिलेगी।

पुदीने का तेल

पुदीने में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण स्किन इन्फेक्शन को रोकने का काम करते हैं। इससे दाद-खाज की समस्या भी दूर होती है। इसे आप पीसकर इन्फेक्टेड एरिया पर अप्लाई कर सकते हैं।

आइस क्यूब्स

खुजली, जलन से फौरन राहत पाने के लिए आप आइस क्यूब्स का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। प्रभावित एरिया पर इसे रगड़ने से फौरन राहत मिलती है और खुजली का अहसास काफी कम हो जाता है। 

ये भी पढ़ें: सावन में शनिवार के दिन शनिदेव के साथ करें भोलेनाथ की पूजा, हर मुसीबत का होगा नाश; मिलेगा मनचाहा फल

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 3 August 2024 at 10:40 IST