अपडेटेड 30 January 2024 at 22:11 IST

Skin Care: रोज रात में इस समय नाभि में लगाएं ये 5 तेल, चेहरे पर आएगा दोगुना निखार, जानें तरीका

नाभि पर तेल लगाने से व्यक्ति को कई रोगों से छुटकारा मिलता है। वहीं अगर इस अंग पर कुछ तेल लगाते हैं, तो सुंदरता को बढ़ाने में मदद मिलती है।

नाभि कैसे और कब लगाएं तेल | Image: Freepik

Apply These Oils Navel: नाभि शरीर का केंद्र बिंदु होता है। यह हमारे शरीर का बहुत ही जरुरी अंग माना जाता है, क्योंकि इसके पीछे पेकोटि ग्रंथि पाई जाती है, जो शरीर की कई नसों, ऊतकों के अलावा शरीर के अलग-अलग अंगों तक जाने वाली 72 हजार नसों से जुड़ी होती है। ऐसे में इसे स्वस्थ्य रखना बहुत ही जरुरी होता है। इसके लिए लोग आमतौर पर नाभि पर तेल लगाते हैं, क्योंकि इससे बॉडी को कई बीमारियों से बचाया जा सकता है।

नाभि पर तेल लगाने से पेकोटि ग्रंथि में तेल अब्सॉर्ब हो जाता है। इससे मेंटल और फिजिकल दोनों ही हेल्थ को फायदा होता है। वहीं नाभि में कुछ तेलों को लगाने से सुंदरता में इजाफा होता है। तो चलिए जानते हैं कि खूबसूरती के लिए कौन सा तेल किस तरीके से नाभि पर लगाना चाहिए।

सुंदरता के लिए नाभि पर लगाएं ये तेल

बादाम का तेल
अगर आप फेस पर नेचुरली निखार पाना चाहते हैं, तो नाभि पर बादाम का तेल लगाएं। इसके लिए सोने से पहले बादाम के तेल से नाभि की मालिश कर सकते हैं।

नारियल तेल
अगर किसी को पिगमेंटेशन की समस्या हो, तो उन्हें नाभि पर नारियल का तेल लगाना चाहिए। इससे त्वचा को ड्राई होने से बचाया जा सकता है। साथ ही यह रंगत में सुधार और हाइड्रेशन का भी ख्याल रखता है।

देसी घी
जिन लोगों की स्किन खुरदुरी या सख्त हो उन्हें रोजाना रात में नाभि पर देसी घी लगाना चाहिए। इससे स्किन सॉफ्ट और मॉइस्चराइज होती है।

सरसों का तेल
इन दिनों ठंड का सीजन चल रहा है और इस दौरान लोगों को स्किन और होंठों के फटने की समस्या खूब परेशान करती हैं। ऐसे में इस परेशानी से बचने के लिए नाभि में तेल लगाना बहुत ही लाभकारी होता है। इससे रूखी त्वचा सॉफ्ट होती है।

यह भी पढ़ें… Budhwar को जन्में लोगों की कैसी होती है लव और मैरिड लाइफ, इस फील्ड में करियर का संयोग

नीम का तेल
नीम के तेल से कई तरह के संक्रमणों के बचा जा सकता है। अगर कोई मुंहासे या दानों की समस्या का सामना करना पड़ रहा है, तो उन्हें रोजाना नाभि में नीम का तेल लगाना चाहिए। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक प्रॉपर्टीज स्किन की सभी समस्याओं से छुटकारा दिलाने का काम करती है।

नाभि पर कैसे लगाएं तेल?

स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने और खूबसूरती को बढ़ाने के लिए आप रोजाना रात में सोने से पहले नाभि में तेल की 2-3 बूंदें डालें और सर्कुलर मोशन में मालिश करें। ऐसा करने पर नसों को आराम मिलेगा।  

यह भी पढ़ें… Budhwar को करने जा रहे हैं खरीदारी, भूल से भी घर न लाएं ये 3 चीजें; साथ आ सकती है कंगाली!

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 30 January 2024 at 22:11 IST