Hair Care: कम उम्र में ही सफेद होने लगे बाल? इन विटामिन की हो सकती है कमी, हेल्दी बालों के लिए खाना शुरू करें ये सुपर फूड
समय से पहले बाल सफेद होने के कारण और बचाव के तरीके हम यहां बताने जा रहे हैं। विटामिन्स और मिनरल्स की कमी को दूर करने के लिए क्या खाएं और कैसे बचें।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read
Gray Hair Treatment: आजकल हर उम्र के लोगों के सफेद बाल आना आम समस्या होती जा रही है। लेकिन इसको लेकर कई लोग परेशान भी हो रहे हैं। साथ ही WHO के मुताबिक, दुनिया में हर साल लाखों लोगों को समय से पहले सफेद बालों की समस्या होती है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के मुताबिक, दुनिया के 25% से ज्यादा लोगों के बाल समय से पहले सफेद हो जाते हैं।
क्यों होते हैं बाल सफेद?
बालों का काला रंग मेलानिन नाम के पिगमेंट के कारण होता है, जो हेयर फॉलिकल्स में बनता है। उम्र बढ़ने के साथ मेलानिन बनना कम हो जाता है और बाल सफेद होने लगते हैं। अगर कम उम्र में ही ऐसा हो रहा है, तो शरीर में किसी गड़बड़ी या कमी का संकेत हो सकता है।
विटामिन्स और मिनरल्स की कमी
बालों के काला बने रहने के लिए मेलानिन नाम का पिगमेंट जरूरी है। अगर शरीर में विटामिन B12, D, B7, B5, कॉपर, जिंक और आयरन की कमी हो जाए, तो मेलानोसाइट्स (मेलानिन बनाने वाली सेल्स) कमजोर हो जाती हैं और बाल सफेद होने लगते हैं।
क्या खाएं?
1. विटामिन B12: अंडे, दूध, चीज, फिश और फोर्टिफाइड सीरियल्स खाएं।
2. विटामिन D: फिश, एग्स और फोर्टिफाइड मिल्क लें।
3. विटामिन B7 और B5: नट्स, सीड्स, होल ग्रेन्स, सभी दालें और अंडे खाएं।
4. कॉपर, जिंक और आयरन: हरे पत्तों वाले साग, नट्स, सीड्स और बीन्स खाने चाहिए।
वहीं आप अपने लाइफस्टाइल में थोड़ा बदलाव लाने की कोशिश कर सकते हैं जैसे रोज 7-8 घंटे की नींद लें, स्ट्रेस मैनेजमेंट के लिए योग और मेडिटेशन करें। वहीं जंक फूड और स्मोकिंग से बचें।
समय से पहले बाल सफेद होने की समस्या को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। विटामिन्स और मिनरल्स की कमी को दूर करने के लिए संतुलित आहार लें और लाइफस्टाइल में बदलाव करें। अगर समस्या बनी रहती है, तो डॉक्टर से परामर्श लें।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 1 November 2025 at 23:34 IST