अपडेटेड 11 April 2025 at 22:58 IST

Pink Lips: रात को सोने से पहले होंठों पर लगाएं ये तेल, गुलाबी हो जाएंगे होंठ

Pink Lips Tips in Hindi: यदि आप अपने होंठों को गुलाबी बनाना चाहते हैं तो आप लिप्स पर कुछ तेलों का इस्तेमाल कर सकते हैं। जानते हैं इन तेलों के बारे में...

lips care tips in hindi | Image: Pexels

Pink Lips Tips in Hindi: अक्सर लोग होंठों के कालेपन के कारण परेशान रहते हैं। ऐसे में वे इस परेशानी को दूर करने के लिए होंठों पर न जानें किन-किन चीजों को लगाते हैं। बता दें, यदि होंठों पर कुछ तेलों को लगाया जाए तो होंठ एकदम गुलाबी नजर आ सकते हैं। ऐसे में इन तेलों के बारे में पता होना जरूरी है। 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि होंठों को गुलाबी बनाने में कौन से तेल आपके काम आ सकते हैं। पढ़ते हैं आगे... 

होंठों को गुलाबी कैसे बनाएं? 

  • होंठों को गुलाबी बनाने में नारियल का तेल आपके बेहद काम आ सकता है। ऐसे में रात को सोने से पहले नारियल का तेल लगाएं और हाथों से मसाज करें। 
  • बादाम के तेल के अंदर विटामिन ई पाया जाता है जो होंठों के कालेपन को दूर करता है। साथ ही होंठों को लाल और सॉफ्ट भी बनाता है। 
  • यदि रात को सोने से पहले गुलाब का तेल लगाया जाए तो इससे न केवल होंठ पिंक नजर आ सकते हैं बल्कि ये होंठों में नमी भी बनाए रखते हैं। 
  • यदि आप अपने होंठों को अच्छा बनाना चाहते हैं तो आप इसमें जैतून का तेल भी लगा सकते हैं। ये न केवल होंठों की ड्राइनेस कम करता है बल्कि उन्हें पिंक भी बनता है। 
  • बता दें कि होंठों को पिंक बनाने में चुकंदर का तेल भी आपके बेहद काम आ सकता है। ऐसे में आप रात को सोने से पहले अपने होंठों पर चुकंदर का तेल भी लगा सकते हैं। 
  • यदि आप अपने होंठों को प्राकृतिक रूप से गुलाबी बनाना चाहते हैं तो रात को सोने से पहले अपने होंठों पर विटामिन ई का तेल भी लगा सकते हैं। इसके इस्तेमाल से होंठों की ड्राइनेस भी दूर हो सकती है। 

ये भी पढ़ें - Bloating: बार-बार फूल जाता है पेट? आसान उपायों से दूर करें ब्लोटिंग

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 11 April 2025 at 22:58 IST