अपडेटेड 1 March 2024 at 21:55 IST
Pigmentation: झाइयों ने छीन ली है चेहरे की रौनक? इन घरेलू नुस्खों से जल्द मिलेगा छुटकारा!
लोग चेहरे पर होने वाले दाग-धब्बे और झाइयों से काफी परेशान रहते हैं। ऐसे में आप कुछ घरेलू उपायों को अपनाकर इन समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।
Home Remedies For Freckles: आज के समय में स्किन से रिलेटेड कई सारी समस्याएं महिलाएं को परेशान करने लगती है। इन्हीं में से एक झाइयां भी हैं, जो चेहरे की खूबसूरती में दाग लगाने का काम करती हैं। ऐसे में इससे छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इससे फायदे के साथ कई नुकसान भी झेलने पड़ते हैं। ऐसे में आइए कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में जानते हैं, जिससे महज कुछ ही दिनों में झाइयां दूर होने लगेगी।
आम तौर पर झाइयां बढ़ती उम्र के कारण होती हैं, लेकिन कई बार यह कम उम्र में ही लोगों को परेशानी करने लगती है। ऐसे में इसके पीछे कई और वजहें हो सकती है। आइए इनके बारे में जानते हैं।
कम उम्र में किन कारणों से होती हैं झाइयां
हार्मोन्स में बदलाव के कारण
कई बार झाइयों की दिक्कत हार्मोन्स में बदलाव और जेनेटिक्स हो सकती है।
सूरज की किरणें
सूरज की हानिकारक किरणें भी झाइयों का कारण बन सकती हैं। दरअसल, जरूरत से ज्यादा धूप में रहने पर मेलानिन प्रभावित होता है, जिसकी वजह से झाइयां होने लगती है। ऐसे में जिस भी महिला को झाइयों की समस्या हो उन्हें बिना सनस्क्रीन लगाए घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए।
केमिकल वाले प्रोडक्ट्स
आजकल लोग खूबसूरत दिखने के चक्कर में जरूरत से ज्यादा स्किन पर हानिकारक केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने लगी हैं। ऐसे में ये प्रोडक्ट्स झाइयों की समस्या को जन्म देती है।
ऐसे पाएं झाइयों से छुटकारा
सनस्क्रीन लगाएं
झाइयां होने पर सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। ये आपकी स्किन को हानिकारक किरणों से बचाने का काम करेगी।
बादाम का स्क्रब
झाइयों से छुटकारा पाने के लिए 3 बड़े चम्मच पिसे हुए बादाम को आधा कप दही में मिला लें। इसे फेस पर स्क्रब की तरह लगाएं। इससे आपको जल्द ही झाइयों से छुटकारा मिल सकता है।
ठंडा दूध लगाएं
अगर आपके चेहरे पर झाइयां हो गई हैं, तो रोजाना आप फेस पर ठंडा दूध लगाएं। इससे धीरे-धीरे आपकी स्किन का कलर लाइट होने लगेगा और झाइयों से जल्द ही छुटकारा मिल जाएगा।
दही और हल्दी
दही में एक चुटकी हल्दी मिलाएं और इसे अपने चेहरे के पिग्मेंटेड एरिया पर डेली लगाएं। 20 से 30 मिनट के बाद चेहरे को साफ कर लें। ऐसा करने पर आपको झाइयों की परेशानी से आराम मिल सकता है।
पपीता
एक कप ओटमील में दही और पपीते का पल्प मिला लें। इस पेस्ट को 20 मिनट के लिए अपने चेहरे पर लगाएं इसे ड्राई और ऑयली सभी स्किन टाइप के लोग लगा सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 1 March 2024 at 21:55 IST