अपडेटेड 1 June 2025 at 18:12 IST
Neem Home Remedy: चेहरे के दाग धब्बे और मुहांसे से निजात दिलाएगा नीम, जानें इसके पत्तों से कैसे करें स्किन केयर
Neem Home Remedy: नीम का पत्ता ना केवल खाने के लिए हेल्दी माना जाता है, बल्कि इसका होम रेमेडी आप स्किन केयर के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
आज के दौर में प्राकृतिक कुछ रह नहीं गया है, हर चीज में मिलावट देखने को मिलता है। ऐसे में लोग बाहर की चीजों से ज्यादा घर के नुस्खे या फिर घर में बनाई गई चीजों पर ज्यादा भरोसा है। खास तौर से अगर हम स्किन केयर की बात करें तो लोग घर में एक हजार नुस्खे अपनाते हैं। आइए आपको बताते हैं की नीम की पत्तियों से कैसे आप स्किन केयर कर सकते हैं।
नीम का फेस पैक- नीम का फेस पैक बनाने के लिए 10-12 ताजे पत्तों को पीसकर पेस्ट बनाएं। इसमें थोड़ा सा गुलाब जल या दही मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें। मुंहासे, दाग-धब्बे और तैलीय त्वचा को नियंत्रित करने में मदद करता है।
नीम टोनर- अपने स्किन पर आप नीम का टोनर बनाकर उसका इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके लिए 15-20 नीम के पत्तों को 500 मिलीलीटर पानी में उबालें। ठंडा होने पर छानकर एक स्प्रे बोतल में भर लें। नीम टोनर तैयार तहै। अब इसे आप दिन में 2-3 बार चेहरे पर स्प्रे करें। यह त्वचा की जलन को शांत करता है, पोर्स को टाइट करता है और अतिरिक्त तेल को भी नियंत्रित करता है।
नीम स्नान- आप नीम के पत्तों को पानी में उबालकर उस पानी का इस्तेमाल स्नान के लिए कर सकते हैं। यह स्किन की क्लीनिंग अच्छे से करता है। इसके अलावा संक्रमण से बचाता है और त्वचा को ताजगी भी देता है।
नीम तेल- अगर आपके स्किन में कुछ परेशानी है तो नीम के तेल को नारियल तेल के साथ मिलाकर प्रभावित स्थान पर लगाएं। इसे 45 मिनट तक रखने के बाद गुनगुने पानी से धो लें। यह त्वचा की सूजन, खुजली और संक्रमण से राहत देता है।
नोट: ये सब एक जेनेरिक रेमेडी है, जो सामान्य जानकारियों पर आधारित है। इसलिए इस तरह के किसी भी रेमेडी का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। नीम का उपयोग करने से पहले पैच टेस्ट करें। ध्यान रहे नीम का अत्यधिक इस्तेमाल स्किन को ड्राय कर देता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 1 June 2025 at 18:12 IST