अपडेटेड 9 March 2024 at 19:32 IST

Nails Care: होली सेलिब्रेशन में नेल्स की होती है टेंशन? इन टिप्स का करें इस्तेमाल, नहीं होगें खराब

Holi में कलर से नाखून खराब हो जाते हैं। ऐसे में कुछ टिप्स को फॉलो करके आप अपने नेल्स को खराब होने से बचा सकते हैं।

नाखूनों से ऐसे छुड़ाएं होली के रंग | Image: freepik

Holi Nails Colour Removing Tips: होली का त्योहार रंगों और मौज-मस्ती का होता है, लेकिन बहुत से लोग कलर के डर से इस सेलिब्रेशन का हिस्सा बनने से कतराते हैं। खासकर लड़कियां अपने स्किन और नेल्स के खराब होने की टेंशन के चलते होली जैसी त्योहार से दूरी बना लेती हैं। अगर आपका भी रंगों के जश्न में डूबने का मन करता है, तो कलर की चिंता छोड़ इन टिप्स को अपनाकर होली खेल सकते हैं।

दरअसल, होली में मिलने वाले रंग बिरंगे रंगों में कई तरह के केमिकल मिले होते हैं, जो स्किन और नाखूनों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। वहीं स्किन पर इसके साइड इफेक्ट्स भी देखने को मिलते हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ टिप्स के बारे बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप अपने नाखूनों की केयर कर सकती हैं और होली के पक्के रंग से आप उन्हें बचा भी सकती हैं।

होली के रंगों से ऐसे करें अपने नाखूनों की केयर

रंग खेलने से पहले नाखूनों पर लगाएं ये चीज
होली के पक्के रंगों से अपने नाखूनों को बचाने के लिए कलर खेलने से पहले नेल पॉलिश लगा सकते हैं। आप ट्रांसपेरेंट नेल पॉलिश का इस्तेमाल कर सकती हैं या फिर डार्क रंग की नेल पॉलिश भी लगा सकती हैं ताकि होली का पक्का रंग आपने नाखूनों पर न चढ़े और होली खेलने के बाद आप आसानी से इसे रिमूवर की मदद से हटा भी सकती हैं।

नाखूनों को करें मॉइस्चराइज 
रंग खेलने से पहले नाखूनों की केयर के लिए पेट्रोलियम जेली का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे नेल्स पर लगा लें और अच्छी तरह से मसाज करें। ऐसा करने पर होली के पक्के रंग से नाखूनों को कोई नुकसान नहीं होगा।

बार-बार धोए हाथ
होली खेलने से पहले नाखूनों को सुरक्षित रखने के लिए आप हाथों को बार-बार साफ पानी से धोएं ताकि होली का पक्का रंग नाखूनों की गहराई तक न जाए। ऐसा करने पर नाखूनों पर जमा रंग उतार सकती हैं। 

यह भी पढ़ें… Women's Health: PCOS से हैं परेशान? इन टिप्स को करें फॉलो, मैनेज करना होना आसान

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 9 March 2024 at 19:22 IST