Hair Problem: सफेद बालों से आप भी है परेशान? किचन की इन दो चीजों से मुफ्त में बनाएं Hair Oil, जुल्फें हो जाएंगी काली

अगर आप भी सफेद बालों से छुटकारा पाना चाहते हैं और केमिकल डाई से बचना चाहते हैं, तो आपके किचन में मौजूद दो खास बीज आपकी मदद कर सकते हैं। जानते हैं क्या है ये बीज और कैसे करें इस्तेमाल।

White to Black Hair | Image: Freepik

आज के समय में एक समस्या जो आम है, कम उम्र में ही बालों का सफेद हो जाना। ऐसा प्रदूषण, धूल-मिट्टी, केमिकल प्रोडक्ट, हेयर स्टाइलिंग हीटिंग टूल्स जैसी चीजों के इस्तेमाल करने से भी होता है। इन कारणों से न सिर्फ बाल सफेद होने लगते हैं बल्कि बालों की चमक भी फीकी पड़ जाती है। आज हम आपको एक ऐसे घरेलू Hair Oil के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका इस्तेमाल कर आप मिनटों में जेट ब्लैक हेयर पा सकते हैं। आइए जानते हैं इसे कैसे तैयार करें

सफेद बालों की समस्या आजकल एक आम समस्या बन गई है, जिससे न केवल उम्रदराज लोग बल्कि युवा भी परेशान हैं। अगर आप भी सफेद बालों से छुटकारा पाना चाहते हैं और केमिकल डाई से बचना चाहते हैं, तो आपके किचन में मौजूद दो खास बीज आपकी मदद कर सकते हैं। जानते हैं क्या है ये बीज और कैसे करें इस्तेमाल।

कलौंजी और काले तिल से बनाए Hair Oil

कलौंजी और काले तिल से बना तेल आपके बालों को प्राकृतिक रूप से काला, चमकदार और स्वस्थ बना सकता है। इस Hair Oil को घर पर ही आसानी बनाया जा सकता है। इस जादुई तेल को बनाना और इस्तेमाल करना दोनों ही काफी आसान है। इसके इस्तेमाल से आपके बाल नेचुरल काले दिखने लगेंगे और आपको कोई मेहंदी या हेयर डाई भी नहीं लगाना पड़ेगी।

हफ्ते में 1-2 बार करें ऑयलिंग 

विशेषज्ञों के अनुसार, अगर आप हफ्ते में 1-2 बार अपने बालों की ऑयलिंग नहीं करते, तो बालों को नुकसान पहुंच सकता है। इससे बाल सफेद होने लगते हैं और उनकी प्राकृतिक चमक खो जाती है। कलौंजी और काले तिल का तेल: बालों के लिए वरदान है। कलौंजी और काले तिल के बीज न केवल बालों को सफेद होने से रोकते हैं, बल्कि उनकी रंगत को भी बढ़ाते हैं।

इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स बालों को बाहरी नुकसान से बचाते हैं, जबकि हाई प्रोटीन सामग्री बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देती है। यह तेल स्कैल्प इंफेक्शन और सूजन को रोकने में भी मददगार है। अब जानतें है इसे घर पर तैयार करने के लिए तरीके के बारे में...

सामग्री

  • सरसों का तेल  
  • काले तिल  
  • कलौंजी

बनाने की विधि

  • एक पैन में सरसों का तेल गर्म करें।  
  • इसमें काले तिल और कलौंजी डालें।  
  • तेल को हल्की आंच पर गर्म करें, लेकिन ध्यान रखें कि बीज जलें नहीं।  
  • जब तेल का रंग गहरा होने लगे, तो आंच बंद कर दें और तेल को ठंडा होने दें। 
  • ठंडा होने के बाद तेल को छान लें और एक बोतल में स्टोर करें।

इस्तेमाल का तरीका

इस तेल को बालों की जड़ों में लगाएं और हल्के हाथों से 5-10 मिनट तक मालिश करें।  
तेल को बालों के सिरों तक अच्छी तरह लगाएं।  
1-2 घंटे तक तेल को बालों में रहने दें, फिर हल्के शैम्पू से धो लें।

इस्तेमाल के फायदे

हफ्ते में 2-3 बार इस तेल का उपयोग करने से आपके बाल प्राकृतिक रूप से काले, घने और चमकदार बनेंगे। यह नुस्खा न केवल किफायती है, बल्कि पूरी तरह प्राकृतिक भी है, जिससे बालों को कोई नुकसान नहीं पहुंचता।  

यह भी पढ़ें: Skin Care: रोज रात को सोने से पहले चेहरे पर ये तेल लगाती हैं मृणाल ठाकुर

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 18 September 2025 at 13:10 IST