अपडेटेड 7 May 2024 at 19:07 IST
Hair Tips: जवानी में सफेद हो रहे बालों से हैं परेशान, इलाज नहीं आ रहा काम; अपनाएं ये घरेलू नुस्खे
सफेद बालों से छुटकारा पाने के लिए लोग न जाने कितने जतन करते हैं, लेकिन आप कुछ घरेलू उपायों को अपनाकर आसानी से इससे छुटकारा पा सकते हैं।
Baalo Ko Kala Karne Ke Gharelu Upay: नेचुरल काले घने बालों की चाहत तो हर किसी को होती है, लेकिन आज के समय में खराब लाइफस्टाइल, खान-पान या कई अन्य कारणों की वजह से लोगों के बाल भरी जवानी में ही सफेद होने लगते हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग न जाने कितने तरह के केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, जिससे हेयर और भी खराब हो जाते हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ घरेलू उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं। जो आपके बालों को प्राकृतिक रूप से काला बनाने का काम करेगा।
अगर आप अपने सफेद बालों से परेशान है और इससे छुटकारा पाने के लिए आपको हेयर डाई का इस्तेमाल करना पड़ रहा है, तो आप इन घरेलू उपायों को आजमाकर देखें। इससे कुछ ही दिनों में आपके बाल काले होने लगेंगे। तो चलिए बालों को नेचुरल तरीके से काला बनाने के लिए घरेलू उपायों के बारे में जानते हैं।
बालों को नेचुरल तरीके से काला करने के लिए करें ये घरेलू उपाय
आंवला
आंवला सेहत ही नहीं बल्कि बालों के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है। इसका इस्तेमाल करने से बालों का झड़ना कम होता है साथ ही इससे हेयर को सही पोषण भी मिलता है। वहीं इसके इस्तेमाल से सफेद होते बाल भी रुक जाते हैं और धीरे-धीरे नेचुरल तरीके से काले भी होने लगते हैं। इसके लिए आप सरसों के तेल में आंवले को पकाकर इसका तेल बना लें और फिर इसका इस्तेमाल करें।
मेथी के दाने
आमतौर पर मेथी के दानों का इस्तेमाल खाने को स्वादिष्ट बनाने के लिए किया जाता है, लेकिन सदियों से इसका उपयोग आर्युवेद में भी होता चला आ रहा है। यह कई बीमारियों के साथ-साथ बालों के लिए भी बहुत ही फायदेमंद मानी जाती है। इसका इस्तेमाल करके बालों को काला किया जा सकता है। साथ ही यह बालों को झड़ने से रोकने में भी मदद करता है। इसके लिए सरसों या नारियल के तेल में आपको मेथी के दानों को पका लेना और फिर छानकर बालों में इसे लगाना है। कुछ ही दिनों में आपको सफेद बालों से छुटकारा मिलने लगेगा।
पौष्टिक आहार
वहीं अगर आप अपने खाने में पौष्टिक आहार को शामिल करते हैं, तो आपको नेचुरल काले और घने बाल मिलेंगे। इसके लिए आप हरी सब्जियां, सलाद और फल का सेवन करें। इससे आपके बाल स्वस्थ रहेंगे।
अंडा
अंडा बालों के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। यह कई तरह की हेयर प्रॉब्लम्स को दूर करने में मदद करता है, जिसमें से एक बालों को सफेद होने की समस्या भी शामिल है। यह सफेद बालों को काला करने का एक नेचुरल उपचार है, जो प्रोटीन, विटामिन और खनिज से भरपूर होता है। यह बालों को स्वस्थ रखने के साथ स्कैल्प को पोषण देता है।
दही
दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो बालों की हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद माना गया है। इसके इस्तेमाल से बालों को मुलायम और चमकदार बनाने में मदद मिलती है। इसके लिए दही में थोड़ा सा नींबू का रस मिलाकर बालों में लगाएं, इससे सफेद बाल काले हो सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 7 May 2024 at 19:02 IST