अपडेटेड 17 February 2026 at 18:05 IST

Japanese Beauty Secrets: कोरियन छोड़िए, जापानी तरीका है बेजोड़... किचन की इन चीजों से पाएं शीशे जैसा निखार

Japanese Beauty Secrets: कोरियन ब्यूटी प्रोडक्ट्स को छोड़कर अब ये जापानी तरीके को अपना सकते हैं। आपके किचन की इन चीजों से मिलेगा शीशे जैसा ग्लो।

Japanese beauty secrets | Image: Freepik

Japanese Beauty Secrets: आजकल ग्लोइंग स्किन पाने के लिए लोग महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट्स का सहारा लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि जापान की औरतें अपनी दमकती स्किन के लिए बेहद आसान और नेचुरल तरीके अपनाती हैं। खास बात यह है कि इन उपायों के लिए जरूरी सामग्री आपके किचन में ही मिल जाती है। अगर आप भी बिना ज्यादा खर्च के हेल्दी और चमकदार स्किन चाहती हैं, तो जापानी ब्यूटी सीक्रेट्स आपके लिए कारगर साबित हो सकते हैं।

ग्रीन टी

ग्रीन टी सिर्फ वजन कम करने या पाचन सुधारने के लिए ही नहीं, बल्कि स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद मानी जाती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण स्किन को अंदर से पोषण देते हैं और उसे हेल्दी ग्लो बढ़ा देते हैं। जापान में महिलाएं नॉर्मल चाय की जगह डेली ग्रीन टी पीती हैं, जिससे उनकी स्किन साफ और दमकती नजर आती है।

चावल के पानी

राइस वॉटर यानी चावल का पानी एशियाई देशों में लंबे समय से स्किन केयर का हिस्सा रहा है। इसमें मौजूद विटामिन और मिनरल्स त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाते हैं। इसके लिए चावल को रात भर पानी में भिगो दें और अगली सुबह उस पानी को छानकर चेहरे पर लगाएं। रोजाना इसे यूज करने से स्किन में नेचुरल निखार दिखाई देने लगता है।

सीफूड पाउडर और जैतून तेल का फेस पैक

जापानी स्किन केयर रूटीन में सीफूड पाउडर का इस्तेमाल भी किया जाता है। इसे जैतून के तेल के साथ मिलाकर पेस्ट तैयार किया जाता है और करीब 15 मिनट तक चेहरे पर लगाया जाता है। सूखने के बाद इसे धो लिया जाता है। सप्ताह में एक बार इसका उपयोग स्किन को पोषण देने और चमक बढ़ाने में मदद कर सकता है।

स्टीम बाथ

स्किन की गहराई से सफाई के लिए स्टीम बाथ भी जापानी ब्यूटी रूटीन का अहम हिस्सा है। गर्म पानी में कुछ बूंदें एसेंशियल ऑयल की मिलाकर स्नान करने से स्किन को आराम मिलता है और उसमें ताजगी आती है। इससे पोर्स खुलते हैं और स्किन साफ व निखरी हुई दिखती है।

विटामिन सी

चाहे कोरियन स्किन केयर हो या जापानी, दोनों में हेल्दी डाइट को खास महत्व दिया जाता है। विटामिन सी से भरपूर फल और सब्जियां स्किन को अंदर से पोषण देती हैं। नींबू, संतरा, अंगूर और हरी सब्जियां रोजाना के आहार में शामिल करने से स्किन लंबे समय तक ग्लोइंग और हेल्दी बनी रहती है।

यह भी पढ़ें: अचानक सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के लीलावती अस्पताल में कराया भर्ती

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 17 February 2026 at 18:00 IST