अपडेटेड 22 May 2025 at 13:12 IST

Summer Skin Care Tips: धूप में चेहरा पड़ जाता है लाल? तुरंत राहत पाने के लिए अपनाकर देखें ये घेरलू टिप्स

गर्मी के मौसम में कई लोगों की त्वचा बेजान हो जाती हैं और उन्हें कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। कई लोगों को इस दौरान स्किन पर लाल निशान यानी रेडनेस की भी शिकायत होती है।

Skin Redness Problem | Image: Freepik

Skin Care Tips: इस वक्त जगह-जगह भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। तापमान बढ़ता जा रहा है और उमस की वजह से लोगों की समस्याएं बढ़ रही हैं। गर्मी में तेज धूप हमारे स्किन को बहुत नुकसान पहुंचाती है। इस मौसम में कई लोगों की त्वचा बेजान हो जाती हैं और उन्हें कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। कई लोगों को इस दौरान स्किन पर लाल निशान यानी रेडनेस की भी शिकायत होनी लगती है। अगर आप भी उन लोगों में शामिल हैं, जिन्हें गर्मियों में रेडनेस की शिकायत रहती है। तो आज हम आपको इस आर्टिकल में ऐसे 5 घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं, जिससे इससे राहत पाई जा सकती है...

गुलाब जल लगाने में मिलेगा फायदा

गर्मियों में स्किन पर गुलाब जल लगाना काफी अच्छा माना जाता है। ये स्किन रेडनेस को कम करने में मदद करता है। साथ ही ये त्वचा को ठंडक देने के साथ सनबर्न से होने वाले नुकसान को भी ठीक करता है। स्किन की रेडनेस दूर करने के लिए गुलाब जल में आप खीरे का रस मिलाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे चेहरे पर 10 मिनट लगाकर पानी से धो लें।

एलोवेरा जेल का भी कर सकते हैं इस्तेमाल

एलोवेरा जेल एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। यह स्किन से रेडनेस को दूर करने में मदद करते हैं। आधे घंटे एलोवेरा जेल को चेहरे पर लगाकर ठंडे पानी से मुंह धो लें।

कच्चा दूध भी आएगा काम

कच्चा दूध आपको इस परेशानी से राहत दिला सकता है। चेहरे की रेडनेस से छुटकारा पाने के लिए इसे रुई की मदद से पूरे चेहरे पर लगा लें। आधे घंटे के लिए इसे छोड़ दें।

बर्फ का करें इस्तेमाल

धूप में चेहरा लाल होने पर इससे छुटकारा पाने के लिए आप बर्फ का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। एक साफ सूती कपड़े में बर्फ के टुकड़ा बांधे और इसे चेहरे पर लगाएं। आप चाहें तो बर्फ के पानी से भी अपने फेस को धो सकते हैं। इससे आपको तुंरत राहत मिलेगी।

दही लगाकर देखें

चेहरे पर दही लगाने से भी आपको राहत मिल सकती है। दस मिनट के लिए फेस पर दही लगाएं और फिर हल्के हाथ से मसाज करते हुए चेहरा साफ कर लें।

धूप में निकलने से पहले इन बातों का रखें ध्यान...

- धूप में बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन लगाएं।
- धूप में बाहर निकलने के लिए टोपी/छतरी या फिर स्कार्फ का इस्तेमाल करें।
- अधिक पानी पिएं और त्वचा को हाइड्रेट रखें।

यह भी पढ़ें: Hair Oil: बालों के लिए घर पर बनाएं तेल, हेयर ग्रोथ के साथ जड़ें होंगी मजबूत

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 22 May 2025 at 13:12 IST