अपडेटेड 3 February 2026 at 13:21 IST

Homemade Turmeric Soap: शादी के सीजन में चेहरे पर चाहिए गोल्डन ग्लो? घर पर आसानी से बनाएं ये साबुन, पहली बार में दिखेगा निखार

Homemade Turmeric Soap: अगर आप भी इस समय चेहरे की किसी भी समस्या से जूझ रहे हैं तो आपको हम एक ऐसा साबुन बनाने का तरीका बताने वाले हैं जिसे लगाते ही आपका चेहरा चमक उठेगा।

Homemade Turmeric Soap | Image: freepik

Homemade Turmeric Soap: बढ़ती धूप और पॉल्यूशन से चेहरे की रंगत और निखार कहीं गायब सा होता जा रहा है। ऐसे में कुछ लोग अपनी स्किन का ध्यान रखने के लिए तरह-तरह के घरेलू नुस्खे आजमाते हैं तो कुछ लोग महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स में पैसा लगाते हैं। शादियों के सीजन में तो खासतौर पर चेहरे का ध्यान रखना और भी जरूरी हो जाता है।

अगर आप भी इस समय चेहरे की किसी भी समस्या से जूझ रहे हैं तो आपको हम एक ऐसा साबुन बनाने का तरीका बताने वाले हैं जिसे लगाते ही आपका चेहरा चमक उठेगा। इससे ना केवल चेहरे पर निखार आएगा, बल्कि ये मुहांसे, दाग-धब्बे और अनइवन स्किन टोन की समस्या को भी दूर कर देगा। आप अपने चेहरे पर गोल्डन ग्लो चाहते हैं तो अभी हल्दी साबुन बनाने की विधि जान लीजिए।

कैसे बनाएं हल्दी साबुन?

हल्दी का साबुन बनाने के लिए आपको चाहिए हल्दी पाउडर, एसेंशियल ऑयल, साबुन का बेस और साबुन का मोल्ड या सांचा। सबसे पहले तो साबुन बेस को छोटे टुकड़ों में काट लें और इसे माइक्रोवेव में पिघला लें। फिर इस पिघले हुए बेस में 1-2 चम्मच हल्दी पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। इसी मिक्सर में आप अपनी पसंद या सुगंध का कोई एसेंशियल ऑयल मिक्स कर सकते हैं। जब ये घोल बनकर तैयार हो जाए तो इसे साबुन के सांचे में डालकर अच्छे से फैला लें। इसे 24 घंटे तक सुखाने के बाद सांचे से साबुन को निकाल लें और रोजाना यूज करें।

हल्दी साबुन लगाने के गजब फायदे

  • हल्दी में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो स्किन को ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाते हैं।
  • हल्दी को चेहरे पर लगाने से दाग-धब्बे कम होते हैं और मुंहासों की समस्या भी दूर होती है। 
  • हल्दी साबुन रोजाना लगाने से चेहरे पर नैचुरल ग्लो आता है। ये स्किन को नमी भी प्रदान करता है।
  • हल्दी साबुन लगाने से चेहरे की सूजन कम होती है। ये चेहरे को स्किन इंफेक्शन से भी बचाते हैं।
  • हल्दी का एक फायदा ये भी है कि ये सेल डैमेज से भी आपके चेहरे को बचाकर रखता है। 

सावधानी: हल्दी साबुन लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। हल्दी का पीलापन चेहरे पर रह जाता है। सेंसिटिव स्किन पर भी ये नेगेटिव असर करता है। ऐसे में सावधानी से ही इसे यूज करें। 

(image- freepik)

ये भी पढ़ेंः Dry & Rough Skin: रूखापन और खुरदरी स्किन से हैं परेशान? आजमाएं ये घरेलू नुस्खा, लौट आएगी चेहरे की नमी

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 3 February 2026 at 13:21 IST