अपडेटेड 30 January 2025 at 12:19 IST
Hair Growth Oil: इस होममेड ऑयल से तेजी से बढ़ेंगे बाल, मजबूत होंगी जडे़ं! जानिए घर पर बनाने का तरीका
Hair Growth Oil: अगर आपके बाल तेजी से झड़कर टूट रहे हैं तो आपको घर पर ही इस तेल को बनाकर बालों पर अप्लाई करना चाहिए।
हेयर ग्रोथ ऑयल | Image:
Freepik
How to Make Hair Growth Oil at Home in Hindi: अगर आप अपने बालों हेल्दी, मजबूत, चमकदार, काले, लम्बे और घने बनाना चाहते हैं तो आपको बाजार से मिलने वाले केमिकल युक्त हेयर ऑयल की जगह घर पर ही हेयर ग्रोथ ऑयल तैयार करना चाहिए। इससे आपके बाल मजबूत होने के साथ-साथ तेजी से लम्बे, घने और मजबूत होंगे। तो चलिए जानते हैं इस हेयर ग्रोथ ऑयल को घर पर बनाने का तरीका।
हेयर ग्रोथ ऑयल बनाने के लिए सामग्री (Ingredients to make hair growth oil)
- नारियल तेल (Coconut Oil): 2 टेबलस्पून
- आंवला तेल (Amla Oil): 1 टेबलस्पून
- तिल का तेल (Sesame Oil): 1 टेबलस्पून
- लहसुन की कलियां (Garlic): 4-5 कलियां
- मेथी के दाने (Fenugreek Seeds): 1 टीस्पून
- रोजमेरी तेल (Rosemary Oil): 5-6 बूंदें
- अलसी का तेल (Flaxseed Oil): 1 टेबलस्पून
- विटामिन E तेल (Vitamin E Oil): 1/2 टेबलस्पून
- जोजोबा तेल (Jojoba Oil) या ऑर्गन तेल (Argan Oil): 2 टेबलस्पून
- नीम का तेल (Neem Oil): 1 टेबलस्पून
हेयर ग्रोथ ऑयल बनाने की विधि (Method to make hair growth oil)
- एक छोटे बर्तन में नारियल का तेल, आंवला का तेल, तिल का तेल और जोजोबा या ऑर्गन के तेल को अच्छे से मिला लें।
- अब लहसुन की कलियों को महीन काटकर इसमें डालें और मेथी के दाने भी डालें।
- अब इस पूरे मिश्रण को अच्छी तरह से मिलाकर धीमी आंच पर 5-10 मिनट तक गर्म करें, ताकि तेल में लहसुन और मेथी का अर्क अच्छी तरह निकल जाए।
- इसके बाद तेल को आंच से हटा कर ठंडा होने दें।
- ठंडा होने के बाद इसमें रोजमेरी का तेल, नीम का तेल और विटामिन E का तेल डालें और अच्छी तरह से मिला लें।
बालों में लगाने का तरीका (How to apply on hair)
- तेल को हल्के हाथों से बालों की स्कैल्प पर लगाएं।
- अब हल्की मसाज करें।
- तेल को धीरे-धीरे 10-15 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें ताकि यह अच्छे से स्किन में ऑब्जर्व हो जाए।
- आप इस तेल को बालों की जड़ों के साथ-साथ सिरों तक भी लगा सकते हैं। इससे बाल काफी सॉफ्ट और नमीयु्क्त हो जाएंगे।
- तेल लगाने के बाद बालों को शावर कैप से कवर करें और 1-2 घंटे के लिए छोड़ दें। बेहतर परिणाम के लिए आप इसे रातभर भी छोड़ सकते हैं।
- आखिर में अपने बालों को हल्के शैम्पू के साथ गुनगुने पानी से धोएं और आखिर में हल्का ठंडा पानी बालों पर डालें इससे बालों का मॉइस्चर अच्छी तरह से लॉक हो जाएगा।
हेयर ग्रोथ ऑयल के फायदे (Benefits of hair growth oil)
- यह तेल बालों की लम्बाई को बढ़ाता है।
- बालों का झड़ना रोकता है।
- बालों को मजबूत और स्वस्थ बनाता है।
- स्कैल्प की समस्याएं जैसे खुजली और सूजन को दूर करता है।
- बालों को चमकदार और मुलायम बनाता है।
- बालों में नमी बनाए रखता है।
- बालों को घना और मोटा बनाता है।
- सिर की त्वचा से विषाक्त तत्वों को बाहर निकालता है।
- बालों के टूटने और दोमुंहे बालों को रोकता है।
- बालों को चमकदार बनाता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 30 January 2025 at 12:19 IST