अपडेटेड 28 December 2025 at 13:53 IST

Face Serum Tips: क्या आप भी चेहरे पर इस तरह लगाती हैं सीरम? हो जाएं सावधान, जानें सही तरीका

Face Serum Tips: अगर आप भी चेहरे पर सीरम लगाती हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। इसलिए आइए हम आपको इस लेख में चेहरे पर सही तरीके से सीरम लगाने के बारे में विस्तार से बताएंगे।

Face Serum Tips | Image: Freepik

Face Serum Tips : आजकल स्किनकेयर रूटीन में फेस सीरम सबसे जरूरी माना गया है। चाहे चेहरे पर ग्लो लाना हो, झुर्रियों को कम करना हो या मुंहासों से लड़ना, सीरम हर समस्या का समाधान है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सीरम को चेहरे पर लगाने का एक तरीका होता है। अक्सर सीरम लगाने के समय महिलाएं कुछ ऐसी गलतियां कर देती हैं, जिससे चेहरे पर रैशेज, जलन और ब्रेकआउट्स होने लग जाते हैं। 

इसलिए चेहरे पर सीरम लगाना तो जरूरी है हीं, लेकिन सही तरीके से लगाना बेहद जरूरी है। आइए इस लेख में विस्तार से आपको चेहरे पर सही तरीके से सीरम लगाने के बारे में बताएंगे।

सीरम लगाते समय न करें ये गलतियां

  • सीरम के ड्रॉपर को चेहरे से छूना सबसे आम गलती यह है कि हम सीरम के ड्रॉपर को सीधे गालों या माथे पर लगाकर इस्तेमाल करते हैं। ऐसा करने से त्वचा के बैक्टीरिया ड्रॉपर के जरिए पूरी बोतल में चले जाते हैं, जिससे सीरम खराब हो जाता है और अगली बार इस्तेमाल करने पर चेहरे पर दाने निकल सकते हैं।
  • चेहरे पर ज्यादा सीरम लगाने से बचें। सीरम काफी कंसेंट्रेटेड होते हैं। कई महिलाएं सोचती हैं कि ज्यादा सीरम लगाने से जल्दी निखार आएगा, जबकि इसकी 2-3 बूंदें ही पूरे चेहरे के लिए काफी होती हैं। ज्यादा मात्रा स्किन को ऑयली बना सकती है और पोर्स को बंद कर सकती है। इसलिए आप ज्यादा सीरम न लगाएं।
  • ड्राई स्किन पर अगर आप सीरम लगा रही हैं तो इससे सीरम चेहरे की गहराई तक नहीं पहुंचती है। आप हमेशा चेहरे को पहले धोएं और पूरी तरह से कपड़े से न पोछें। उसके बाद आप सीरम लगा लें।
  • चेहरे पर सीरम को अपनी उंगलियों से टेप-टेप करके लगाएं। सीधे क्रीम की तरह लगाएं।

ये भी पढ़ें - New Year 2026 Gift Ideas: नए साल में अपने पार्टनर को गिफ्ट करें ये खास चीजें, रिश्तों में आएगी मजबूती

सीरम लगाने के दौरान इन बातों का रखें ध्यान

  • नया सीरम शुरू करने से पहले कान के पीछे लगाकर 24 घंटे तक चेक करें। उसके बाद आप चेहरे पर लगाएं।
  • विटामिन-C सीरम दिन में सनस्क्रीन से पहले लगाएं और रेटिनोल वाले सीरम रात में लगाना ज्यादा फायदेमंद होते हैं।
  • सीरम को दिन दिन में न ही लगाएं। इसका असर रात में ही लगाने से जल्दी होता है।

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 28 December 2025 at 13:53 IST