अपडेटेड 18 April 2025 at 17:13 IST
Hair Care: बालों पर ब्राह्मी कैसे लगाएं? जानें फायदे
Brahmi on Hair Benefits: यदि बालों में ब्राह्मी लगाई जाए तो इससे कई फायदे हो सकते हैं ऐसे में लोगों को इसे लगाने के बारे में पता होना जरूरी है।
Brahmi on Hair Benefits: आज के समय में ज्यादातर लोग बालों की समस्या से जूझ रहे हैं। ऐसे में आपको बता दें कि बालों में ब्राह्मी लगाने से कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है। ब्राह्मी न केवल बालों का झड़ना रोक सकता है बल्कि ये बालों को डैमेज होने से भी बचाती है। ऐसे में लोगों को पता होना चाहिए कि बालों में ब्राह्मी लगाने से क्या फायदे हो सकते हैं साथ ही इसे लगाने के तरीके के बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि यदि बालों में ब्राह्मी लगाई जाए तो इससे बालों को क्या फायदे हो सकते हैं और इसे लगाने के तरीके के बारे में पता होना जरूरी है। पढ़ते हैं आगे…
बालों पर ब्राह्मी कैसे लगाएं?
सबसे पहले आप ब्राह्मी के पत्तों को पीस लें। फिर एक घोल तैयार कर लें। अब बालों में लगाएं। इससे अच्छे फायदे मिल सकते हैं। इससे अलग आप बालों में ब्राह्मी के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे सिर में ठंडक मिल सकती है।
बालों में ब्राह्मी लगाने के फायदे क्या हैं?
यदि आप बालों को झड़ने से रोकना चाहते हैं तो ऐसे में आप ब्राह्मी का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये बालों को धीरे-धीरे झड़ने से रोकता है। वहीं ये बालों को गहराई तक पोषक देता है जिससे बालों को मजबूत और चमकदार बनाया जा सकता है। इसके इस्तेमाल से बालों को घना भी बनाया जा सकता है। जिन लोगों के सिर में खुजली रहती है वे ब्राह्मी का इस्तेमाल कर सकते हैं, इससे नियमित होने वाली खुजली से छुटकारा मिलता है। ब्राह्मी के इस्तेमाल से सिर में होने वाले फोड़े फुंसी को भी दूर किया जा सकता है। ये तनाव और थकान को दूर करने में भी उपयोगी है।
ये भी पढ़ें - Tarbuj: खाली पेट तरबूज का जूस पीने के फायदे क्या हैं?
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 18 April 2025 at 17:13 IST