अपडेटेड 4 April 2025 at 14:55 IST
Body Odour: पसीने की बदबू से हो गए हैं परेशान? घर बैठे अपनाएं ये आसान टिप्स, जल्द मिलेगी राहत
Body Odour: गर्मियों के मौसम में अगर आप भी पसीने की बदबू से परेशान हैं तो आपको ये टिप्स जरूर अपनाने चाहिए।
Sweating Bad Smell: गर्मियों के मौसम में शरीर से पसीना (Sweating) आना आम बात है। हालांकि कुछ लोग पसीने की वजह से शरीर से आने वाली बदबू (Bad odour) को लेकर काफी परेशान रहते हैं। इस बदबू के कारण लोगों को कई बार शर्मिंदगी का सामना भी करना पड़ता है। वहीं, कई बार बॉडी का पसीना बदबूदार होने के साथ-साथ फंगल इन्फेक्शन (fungal infection) को जन्म देने का भी काम करता है।
क्यों आता है पसीना? (Why do we sweat?)
दरअसल, शरीर के कई हिस्सों में आने वाले पसीने में कई तरह के बैक्टीरिया (bacteria) होते हैं, जो दुर्गंध पैदा करने का काम करते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि पसीने के जरिए शरीर से सॉल्ट फ्लूड बाहर निकलता है साथ ही ये शरीर के टॉक्सिक पदार्थों को भी बाहर निकालने का काम करता है। जो कि पसीने के रूप में उत्पन्न होता है।
ऐसे में अगर आप पसीने के कारण शरीर से आने वाली अनचाही बदबू से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको इन घरेलू उपायों का सहारा लेना चाहिए।
पसीने की बदबू से छुटकारा दिलाएंगे ये उपाय ( Home Remedies Smell of Bad Sweating)
रोजाना नहाएं
पसीने की बदबू को कम करने के लिए दिन में एक से दो बार स्नान करना बेहद जरूरी है। स्नान से शरीर की गंदगी, पसीना और बैक्टीरिया साफ हो जाते हैं।
टैल्कम पाउडर
टैल्कम पाउडर को शरीर के उन हिस्सों पर लगाएं, जहां पसीना ज्यादा आता है, जैसे कि अंडरआर्म्स, पैरों के बीच और गर्दन के पास। इससे पसीने की बदबू कम होगी।
एंटीपर्सपिरेंट्स या डियोड्रेंट
एंटीपर्सपिरेंट्स पसीने के उत्पादन को कम करते हैं और डियोड्रेंट्स पसीने की बदबू को नियंत्रित करते हैं। इसलिए अपने अंडरआर्म्स में रोजाना इन्हें लगाना न भूलें।
हल्के कपड़े
पसीना और उसकी गंध कम करने के लिए हल्के कॉटन या लिनन के कपड़े पहनें, ताकि शरीर को सांस लेने का मौका मिले और पसीना जल्दी सूख जाए।
नींबू
नींबू में प्राकृतिक एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। इसे सीधे अंडरआर्म्स और अन्य स्किन पर रगड़ें। यह बदबू को कम करने और स्किन को साफ करने में मदद करता है।
बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा भी पसीने की बदबू को रोकने में मदद करता है। यह स्किन को सूखा रखता है और बैक्टीरिया के विकास को रोकता है।
विनेगर
सिरका या विनेगर एक प्राकृतिक एंटीबैक्टीरियल एजेंट है। इससे बदबू को नियंत्रित किया जा सकता है। आप सिरका को पानी में मिलाकर इसे शरीर पर लगा या छिड़क सकते हैं।
टी बैग्स
ग्रीन या ब्लैक टी का एक पैक बना लें और उसे प्रभावित हिस्सों पर लगाएं। यह पसीने की बदबू को नियंत्रित करता है।
सेब का सिरका
सेब का सिरका पसीने की बदबू को नियंत्रित करने के लिए बहुत प्रभावी है। यह बैक्टीरिया को मारता है और शरीर के पीएच स्तर को बैलेंस करता है।
डाइट
मसालेदार भोजन, लहसुन, प्याज, और शराब पसीने की बदबू को बढ़ा सकते हैं। इन चीजों का सेवन कम करना चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 4 April 2025 at 14:55 IST