अपडेटेड 6 July 2024 at 10:44 IST

Stretch Marks: स्ट्रेच मार्क्स से अब मिलेगा छुटकारा, ये घरेलू उपाय मिटा देंगे जिद्दी निशान

Home Remedies For Stretch Marks: अगर आपके शरीर पर जिद्दी स्ट्रेच मार्क्स हैं तो आप इन घरेलू टिप्स के साथ इससे छुटकारा पा सकते हैं।

स्ट्रेच मार्क्स | Image: Freepik

Home Remedies For Stretch Marks: शरीर पर एक निशान भी दिख जाए तो हमारा कॉन्फिडेंस काफी कमजोर पड़ जात है। उसी तरह से कई महिलाओं को स्ट्रेच मार्क्स की समस्या होती है। ज्यादातर महिलाओं में प्रेगनेंसी के बाद स्ट्रेच मार्क्स की समस्या देखने को मिलती है। स्ट्रेच मार्क्स के ये जिद्दी निशान पेट, पीठ के निचले हिस्से, जांघों, आर्म्स आदि के पास ज्यादा नजर आते हैं।

वहीं, महिलाएं स्ट्रेच मार्क्स से निजात पाने के लिए कई मार्केट बेस्ड प्रोडक्ट का सहारा लेती हैं, लेकिन फिर भी उनकी ये समस्या जस की तस बनी रहती है।  ऐसे में आपको घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पाने के लिए आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय करने की जरूरत है जिन्हें आप कम बचत में घर बैठे ही ट्राई कर सकती हैं। तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा दिलाने वाले इन टिप्स के बारे में।

स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पाने के टिप्स (Tips to get rid of stretch marks)

आलू का रस

आलू का रस न सिर्फ स्ट्रेच मार्क्स को कम करता है बल्कि यह स्किन की रंगत को भी निखारता है। दरअसल, आलू में स्टार्च की काफी अधिक मात्रा पाई जाती है जो स्किन के लिए काफी अच्छा है। ये स्ट्रेच मार्क्स को दूर कर स्किन को सॉफ्ट और शाइनी बनाता है।

एलोवेरा जेल

स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पाने के लिए आप एलोवेरा जेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अंदर से निकलने वाले जेल को स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं और दो से तीन घंटे बाद पानी से धो लें। इससे स्ट्रेच मार्क्स जल्दी कम होने लगेंगे।

नारियल का तेल

नारियल के तेल में चुटकीभर हल्दी मिलाकर स्ट्रेच मार्क्स वाले एरिया की मसाज करें। स्ट्रेस मार्क्स से निजात पाने के लिए ये तरीका सबसे बेस्ट है। इसे आप शरीर के अन्य दाग-धब्बों पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

अरंडी का तेल

स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पाने के लिए आप अरंडी का तेल यानी कैस्टर ऑयल से इंफेक्टेड एरिया की मालिश कर सकते हैं। यह स्किन को अंदर से मॉइस्चराइज कर स्ट्रेच मार्क्स को भरने का काम करता है। अगर आप इसे रोजाना लगाते हैं तो स्ट्रेच मार्क्स जल्दी हल्के पड़ने लगेंगे।

बादाम का तेल

कड़वे बादाम का तेल स्ट्रेच मार्क्स की छुट्टी करने में काफी हद तक कारगर है। इससे मार्क्स पर लगाकर मालिश करने से वह जल्दी हल्के पड़ने लगेंगे। 

ये भी पढ़ें: Ashadh Gupt Navratri 2024: गुप्त नवरात्रि आज से शुरू, नोट करें घटस्थापना का समय और सही पूजन विधि

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 6 July 2024 at 10:37 IST