अपडेटेड 7 May 2025 at 12:28 IST

Prickly Heat: तेज गर्मी में हो गए हैं घमौरियों से परेशान? अपनाएं ये आसान नुस्खे

Home Remedies For Heat Rash: अगर आप घमौरियों की समस्या से परेशान हैं तो आपको ये नुस्खे अपनाने चाहिए।

घमौरियों से बचने के उपाय | Image: Shutterstock

Prickly Heat: तेज गर्मी में घमौरियों की समस्या होना आम बात है। घमौरियां इसलिए होती हैं क्योंकि शरीर से पसीना निकलकर त्वचा की परतों में फंस जाता है। इससे त्वचा पर लाल दाने, जलन और खुजली जैसी परेशानी शुरू हो जाती है। ऐसे में घमौरियों को ठीक करने के लिए त्वचा को ठंडक और आराम देने वाले घरेलू उपाय बेहद कारगर साबित हो सकते हैं।

वहीं, अगर आप भी घमौरियों की समस्या से परेशान हैं तो आपको यहां दिए गए घरेलू नुस्खे जल्द से जल्द अपना लेने चाहिए।

घमौरियों की समस्या दूर करेंगे ये उपाय (These remedies will solve the problem of heat rash)

चंदन का लेप

चंदन पाउडर में गुलाबजल मिलाकर लेप बनाएं और घमौरियों से प्रभावित स्थान पर लगाएं। इससे आपको ठंडक मिलेगी और खुजली की समस्या नहीं होगी।

बेकिंग सोडा

नहाने के पानी में 2-3 चम्मच बेकिंग सोडा डालकर इससे स्नान करें। ये उपाय घमौरियों से राहत देने के साथ-साथ सूजन को भी कम करेगा।

नीम की पत्तियों का पानी

नीम के पत्ते उबालकर उस पानी से नहाएं या ठंडा करके इसे प्रभावित स्थान पर लगाएं। इससे बैक्टीरिया खत्म होंगे।

एलोवेरा जेल

ताजा एलोवेरा जेल या मार्केट का शुद्ध जेल सीधे त्वचा पर लगाएं। इससे जलन और लालिमा से तुरंत राहत मिलेगी।

मुल्तानी मिट्टी का लेप

मुल्तानी मिट्टी में ठंडा पानी या गुलाबजल मिलाकर लेप बनाएं। फिर इसे प्रभावित हिस्से पर लगाएं। इससे गर्मी कम लगेगी और पसीने से राहत मिलेगी।

ठंडी छाछ या दही

ठंडी छाछ या दही को प्रभावित हिस्से पर लगाकर 10-15 मिनट बाद धो लें। इससे त्वचा को ठंडक और नमी मिलेगी।

हवादार और सूती कपड़े पहनें

घमौरियां होने पर तंग, सिंथेटिक या भारी कपड़े पहनने से बचें। इसकी जगह आपको हवादार और सूती कपड़े पहनने चाहिए।

घमौरियां होने पर क्या नहीं करना चाहिए? (What should not be done when heat rash occurs?)

पसीना रोकने वाले पाउडर या क्रीम के इस्तेमाल से बचना चाहिए।

खुजली वाले स्थान को ज्यादा रगड़ें नहीं।

बहुत ज्यादा पसीना होने पर दिन में दो बार स्नान करें।

ये भी पढ़ें: Ghee: गर्मियों में घी का सेवन सेहत को रखेगा दुरुस्त, जानिए फायदे

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 7 May 2025 at 12:28 IST