अपडेटेड 27 February 2026 at 23:10 IST
Holi Skin Care: होली खेलने से पहले अपनाए ये घरेलू टिप्स, ना चेहरे पर रंग चढ़ेगा; स्किन और बाल भी रहेंगे सुरक्षित
होली पर रंगों से खेलने से पहले आपको अपने चेहरे का ध्यान रखने के लिए कुछ टिप्स फॉलो करने चाहिए, जिससे आपकी स्किन और बाल सुरक्षित रहेंगे और बाद में रंग भी आसानी से निकल जाएगा। पढ़ें घरेलू टिप्स
Holi Skin Protection: होली का त्यौहार रंगों से भरा होता है, लेकिन केमिकल वाले रंग स्किन और बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। कई लोगों को पक्के रंगों से एलर्जी, जलन या रूखापन झेलने को मिलता है, ऐसे में होली खेलने से पहले अपनी स्किन को सुरक्षित रखने के लिए आप कुछ घरेलू टिप्स अपना सकते हैं, क्योंकि होली पर चेहरे की सही देखभाल करनी जरूरी है, नहीं तो बाद में रंग उतारने में काफी परेशनी का सामना करना पड़ सकता है।
नारियल तेल क्यों सबसे अच्छा ऑप्शन?
- नारियल का तेल (Coconut Oil) सदियों से स्किन के लिए फायदेमंद माना जाता है। यह नेचुरल मॉइस्चराइजर है और स्किन पर एक सुरक्षात्मक परत बनाता है। तेल की यह लेयर रंगों को स्किन की गहराई में जाने से रोकती है।
- होली की सुबह उठकर चेहरे, गर्दन, हाथ, पैर और खुले हिस्सों पर अच्छी तरह नारियल तेल लगाएं। बालों में भी जड़ों तक मालिश करें। इससे पक्के या केमिकल रंग स्किन में नहीं जमते और रंग आसानी से निकल जाते हैं।
- नारियल का तेल लगाने से रंग छुटाने में परेशानी भी नहीं होती, स्किन रूखी नहीं होती और मुलायम भी बनी रहती है। इसके साथ-साथ तेल लगाने से बालों को ड्राईनेस, फ्रिज और ब्रेकेज से बचाव भी मिलता है।
ऑर्गेनिक रंगों का करें इस्तेमाल
नारियल तेल स्कीन को पोषण देता है और सूखापन दूर करता है। कई लोग इसे बालों में भी 1-2 घंटे पहले लगाते हैं ताकि चमक बनी रहे। कुछ एक्सपर्ट ऑलिव ऑयल या बादाम तेल का भी सुझाव देते हैं, लेकिन नारियल तेल सबसे लोकप्रिय और आसानी से उपलब्ध है। ध्यान रहे हमेशा शुद्ध, वर्जिन नारियल तेल इस्तेमाल करें और हल्के हाथों से लगाएं, ताकि चिपचिपाहट न हो। संवेदनशील त्वचा वाले पहले ही पैच टेस्ट करना ना भूलें।
ये सुझाव सामान्य जानकारी पर आधारित है। अगर आपको एलर्जी या कोई स्किन समस्या है, तो डॉक्टर या डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लें। होली वाले दिन केमिकल रंगों से बचें और ऑर्गेनिक रंगों का इस्तेमाल करें। इससे आप होली का पूरा मजा ले पाएंगे। लेकिन स्किन की सुरक्षा को भी ध्यान में रखे और ये नारियल तेल वाला उपाय आप अपना सकते हैं, क्योंकि ये छोटी-सी तैयारी आपको रंगों के बाद भी चमकदार स्किन देगी।
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 27 February 2026 at 23:10 IST