अपडेटेड 1 March 2026 at 18:02 IST

Hair Care: होली खेलने के बाद बालों में जमे जिद्दी रंगों को 10 मिनट में करें क्लीन, घरेलू टिप्स से बाल सॉफ्ट और शाइनी हो जाएंगे

होली के बाद बालों में जमे जिद्दी रंगों को घरेलू तरीकों से आसानी से हटाया जा सकता है। ये उपाय बालों को रूखा होने से बचाते हैं और बालों की चमक भी वापस लौटाने में मदद करते हैं।

बालों में लगे रंगों को इस तरह करें क्लीन | Image: AI/ Freepik

Holi Hair Care: होली का त्योहार रंगों और खुशियों से भरपूर होता है, लेकिन खेलने के बाद बालों में लगे केमिकल रंग अक्सर टेंशन दे देते हैं। हम होली खेलते हुए ही सोचने लगते हैं कि अब ऐसे रंगों भरे बालों के कैसे धोना ठीक रहेगा, वहीं गलत तरीके से बाल धोने से बाल रूखे, कमजोर और बेजान हो जाते हैं। जिद्दी रंग हटाने में काफी परेशानी भी होती है। पर सही तरीके अपनाकर आप बालों को नुकसान पहुंचाए बिना ही बालों से रंग निकाल सकते हैं।

होली खेलने के बाद बालों से रंग ऐसे हटाएं

सबसे पहले सूखे रंग हटाएं, होली खेलने के तुरंत बाद बालों को जोर-जोर से न रगड़ें। पहले सूखे गुलाल और रंग को हल्के हाथों से झाड़ लें। उसके बाद बालों में हल्की कंघी करके बालों को थोड़ा अलग अलग करें। इससे आपके ज्यादा बाल टूटने से बचेंगे।  

तेल से मालिश करें

अब बालों में नारियल तेल, जैतून तेल या बादाम तेल अच्छी तरह लगाएं। हल्की मालिश करें और 20-30 मिनट रखें। तेल रंग को ढीला करता है, जिससे धोना काफी आसान हो जाता है। होली से पहले भी तेल लगाना फायदेमंद रहता है ऐसे में सलाह दी जाती है कि होली खेलने से पहले बालों में तेल जरूर लगाएं। क्योंकि इससे बालों पर एक सुरक्षात्मक परत बन जाती है।

कंडीशनर और हेयर पैक का इस्तेमाल

रंग हटाने के बाद बालों को मुलायम बनाने के लिए अच्छा कंडीशनर लगा लें या फिर दही और एलोवेरा जेल का पैक बालों में 15-20 मिनट लगाकर धो लें। यह बालों की नमी वापस लाता है और रूखेपन को दूर करता है।

बेसन-दही का पेस्ट आजमाएं

सैंपू के अवाला आप बेसन और दही का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। जिद्दी रंग के लिए बेसन और दही का पेस्ट बनाएं। इसे बालों में लगाकर 20 मिनट रखें, फिर हल्के शैम्पू से धो लें। यह क्लीनर की तरह काम करता है और बालों को नुकसान नहीं पहुंचाता। नींबू का रस या सिरका भी आप इसमें मिला सकते हैं। लेकिन संवेदनशील स्कैल्प वाले सावधानी बरतें।

हल्के और हर्बल शैम्पू का करें इस्तेमाल 

वहीं, गर्म पानी से बाल धोने से बचना चाहिए। ठंडे या गुनगुने पानी से ही धोएं। ये घरेलू उपाय सुरक्षित और प्रभावी हैं, जो ज्यादातर घरों में मौजूद चीजों से ही तैयार हो जाते हैं। होली के बाद बालों की देखभाल से वे स्वस्थ और चमकदार बने रहेंगे।

यह भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट में तनाव, भारत से लंदन-न्यूयॉर्क की फ्लाइट का किराया दोगुना

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 1 March 2026 at 18:02 IST