Hair keratin Treatment at Home: 10 रुपये में घर पर करें केराटिन ट्रीटमेंट, जुल्फें हो जाएंगी सिल्की और स्ट्रेट, बच जाएंगे ₹1000
केराटिन ट्रिटमेंट एक ऐसा तरीका है जिससे आपके बालों की बनावट बदल जाती है और वे सिल्की-शायनी, स्ट्रेट और स्वस्थ नजर आते हैं। आमतौर पर यह ट्रीटमेंट सैलून में कराना महंगा होता है, जिसमें बहुत अधिक खर्च होता है, करीब 1000 रुपये तक। लेकिन अब आप घर पर ही, बहुत कम लागत में, अपने बालों को केराटिन ट्रीटमेंट कर सकते हैं।
Hair keratin Treatment at Home: केराटिन ट्रीटमेंट अब मात्र 10 रुपये में करें, अब नहीं खर्च करने पड़ेंगे हजारों रुपए, घर बैठे इन तरीकों से बालों को बनाएं सिल्की-शायनी और स्ट्रेट।
हमारे बाल सही तरीके से तभी बढ़ते हैं, जब बाल को ठीक से पोषण मिलता है बिना पोषण के बाल बेजान, रुखा सा हो जाता है। पार्लर में केराटिन करवाने का खर्च काफी महंगा होता है। जिसके लिए आपको हजारों रुपए देने पड़ते हैं। लेकिन अब आपको मात्र 10 रुपए में ही हम घर बैठे ही केराटिन (Ghar Par Keratin matra 10 rupees me kare) करने के उपाए बताने जा रहे हैं।
घर पर केराटिन ट्रीटमेंट कैसे करें
आवश्यक सामग्री:
अंडा (1 या 2)
नारियल का तेल (1 चम्मच)
शहद (1 चम्मच)
एलोवेरा जेल (आधा कप)
नींबू का रस (आधा नींबू)
कैस्टर ऑयल (यदि उपलब्ध हो)
शैम्पू (साफ-सफाई के लिए)
यह सभी सामग्री आपको बहुत ही आसानी से घर पर मिल जाएंगी और इनकी कीमत लगभग 10 रुपए से भी कम होगी।
STEP 1 बाल धोएं
सबसे पहले अपने बालों को अच्छे से शैम्पू से धो लें, ताकि सभी धूल-मिट्टी हट जाए।
बालों को हल्के से सुखाएं, लेकिन गीले ही रहें।
STEP 2 मिश्रण तैयार करें
एक कटोरी में अंडा फोड़ें।
उसमें नारियल का तेल, शहद, एलोवेरा जेल और नींबू का रस मिलाएं।
इन सभी को अच्छी तरह फेंटें ताकि एकसमान मिश्रण बन कर तैयार हो जाएं।
STEP 3 बालों पर लगाएं
इस मिश्रण को अपने पूरे बालों में अच्छी तरह से लगाएं।
स्कैल्प से लेकर सिर की अंतड़ियों तक इसे लगाना जरूरी है।
बालों को कंघी करें ताकि मिश्रण समान रूप से फैले।
STEP 4 मास्क को सेट होने दें
बालों पर मच्छरदानी या तौलिया लपेटें।
इसे कम से कम 1 घंटे तक लगा रहने दें। यदि संभव हो तो आधा दिन या रातभर छोड़ दें, इससे बेहतर परिणाम मिलेंगे।
STEP 5 बाल धोएं
फिर से अपने बालों को सही से धो लें
कंडीशनर का उपयोग बिल्कुल भी न करें
यह घरेलू तरीका बहुत ही आसान, सस्ता और प्रभावशाली है।आप इसे घर बैठे ही कर सकते हैं और अपने बालों को सिल्की, शायनी और स्ट्रेट बना सकते हैं। बस इन आसान स्टेप्स का पालन करें और देखिए कि आपके बाल कितने स्वस्थ और खूबसूरत लगने लगते हैं। इस ट्रिटमेंट से न केवल आपका पैसा बचेगा बल्कि बाल भी मजबूत और सुंदर बनेंगे।
इसे भी पढे़ं-Natural beauty: अब मेकअप की नहीं पड़ेगी जरूरत, इन टिप्स के साथ अपने चेहरे को बनाएं खूबसूरत
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 12 September 2025 at 14:43 IST