अपडेटेड 1 February 2024 at 17:45 IST
Hair Care Tips: ठंड में बाल हो गए हैं खराब? बस इस एक चीज का करें इस्तेमाल, फिर देखें कमाल
Winter में बालों का कबाड़ा हो गया है, तो आपको बस एक ऐसी चीज का इस्तेमाल करना है, जो बालों से जुड़ी सभी परेशानियों छुटकारा दिला सकती है।
Hair Care Tips In Winter: सर्दियों के सीजन में बालों की समस्याएं होना आम बात है, लेकिन कई बार हेयर प्रॉब्लम इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि बालों को खास देखभाल की जरुरत होती है। इसके लिए अक्सर लोग पार्लर जाकर हजारों खर्च करते हैं, लेकिन अब आपको ऐसा करने की जरुरत नहीं है, क्योंकि इसके लिए लगभग हर घर में पाया जाने वाला अखरोट ही आपके बेहद काम आ सकता है।
सर्दियों के सीजन में अखरोट को खाना सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। हालांकि यह सिर्फ सेहत ही नहीं बल्कि बालों के लिए भी बहुत ही लाभकारी होती है, क्योंकि इसमें ओमेगा-3,6,9, फैटी एसिड और पौटैशियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो न सिर्फ शरीर बल्कि बालों के लिए भी बहुत ही असरदार होते हैं। तो चलिए जानते हैं बालों को हेल्दी बनाने के लिए अखरोट का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं।
हेयर प्रॉब्लम्स के लिए ऐसे करें अखरोट का इस्तेमाल
सर्दियों के सीजन में होने वाली बालों से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आप अखरोट का पेस्ट बनाकर इसमें दही, गुलाब जल, नींबू का रस अच्छे से मिलाकर मास्क की तरह स्कैल्प पर लगा सकते हैं। इस पेस्ट को 30 मिनट तक बालों में लगा रहने दें। इसके बाद नॉर्मल पानी से धो लें।
बालों में अखरोट लगाने से होते हैं ये फायदे
डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए
अखरोट से बना हेयर मास्क लगाने से डैंड्रफ की समस्या से राहत मिलती है, साथ ही बाल स्मूद और हेल्दी बनते हैं। इस मास्क को आप हफ्ते में 1 से 2 बाल लगाएं।
ग्रोथ के लिए
अगर आप बालों की अच्छी ग्रोथ चाहते हैं, तो आपको अखरोट को वेजिटेबल ऑयल में पकाना होगा और फिर इसे छानकर ठंडा करके बालों में लगाएं। इससे आपके बालों को ग्रोथ मिलेगी।
रूखापन दूर करने के लिए
अगर आप बालों के रूखेपन से परेशान हैं, तो आपको अखरोट को पीसकर दही में मिलाकर पूरे बालों पर अच्छे से लगाना चाहिए। ऐसा करने पर बालों का रूखापन और झड़ना दोनों ही बंद हो जाएगा।
बालों के शाइन के लिए
बालों में चमक लाना चाहते हैं, तो अखरोट आपके बेहद काम आ सकता है। इसके लिए अखरोट के पाउडर में शहद मिलाकर बालों में लगा सकते हैं। इससे बाल शाइनी बनते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 1 February 2024 at 17:45 IST