अपडेटेड 14 May 2025 at 16:54 IST
Black Hair: मेहंदी में कॉफी डालकर बालों में लगाने से क्या होता है? जानें
How to mix henna and coffee for hair growth? बालों की ग्रोथ के लिए मेंहदी और कॉफी कैसे मिलाएं? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
How to mix henna and coffee for hair growth? आज के समय में ज्यादातर लोगों को सफेद बालों की समस्या हो रही है। बता दें कि यह समस्या कम उम्र में भी देखी जा रही है। ऐसे में लोग अपने बालों की समस्या को छुपाने के लिए कलर का इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन बता दें कि कॉफी और मेहंदी दोनों से आप अपने बालों को कलर कर सकते हैं। ऐसे में इनका इस्तेमाल बालों में कैसे करें, इसके बारें में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप अपने बालों को चमकदार और घना बनाने के लिए मेहंदी और कॉफी का इस्तेमाल अपने बालों पर कैसे कर सकते हैं। पढ़ते हैं आगे…
बालो में मेहंदी और कॉफी का इस्तेमाल कैसे करें?
- इसे बनाने के लिए आपके पास मेहंदी, आंवला पाउडर, कॉफी, मेथी का पाउडर, गर्म पानी, नारियल का तेल और एक लोहे की कढ़ाई होनी बेहद जरूरी है।
- अब आप सबसे पहले गर्म पानी में कॉफी को मिलाकर छोड़ दें। फिर दूसरी तरफ लोहे की कढ़ाई में सारी सामग्रियां एक साथ मिलाएं।
- अब आप मेहंदी वाली सामग्री में कॉफी के पानी को मिलाएं। अब पूरी रात मेहंदी और कॉफी के मिश्रण को ऐसे ही छोड़ दें।
- अगले दिन सुबह इसे अच्छे से मिलाएं फिर ब्रश की मदद से अपने बालों में जड़ों से लेकर नीचे तक लगाएं।
- फिर 1 घंटे तक मिश्रण को अपने बालों में ऐसे ही लगा छोड़ दें।
- एक घंटे बाद गुनगुने पानी से बालों को अच्छी तरह धोएं। फिर अपने बालों को सुखा लें। उसके बाद नारियल तेल को गुनगुना करके अपने बालों में लगाएं।
- अब आप रातभर तेल को बालों में लगा छोड़ दें। अगली सुबह सल्फेट फ्री शैंपू का इस्तेमाल करके अपने बालों को धोएं। ऐसा करने से जल्दी परिणाम नजर आएंगे।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 14 May 2025 at 16:54 IST