अपडेटेड 3 January 2024 at 09:59 IST
Hair Care: बाल धोने के लिए कहीं आप तो नहीं करती गर्म पानी का इस्तेमाल, होने लगती हैं ये परेशानियां
Hair Care Tips: आप भी बालों को धोने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करते हैं? हां तो ऐसा करने से बचें, क्योंकि इससे कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
What Happens Wash Hair With Hot Water?: सर्दियों का मौसम आते ही लोग गर्म पानी से नहाना शुरू कर देते हैं। वहीं ज्यादातर लोग इसी पानी से बालों को भी धोने लगते हैं, जो हेयर के लिए बहुत ही हानिकारक होता है। अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो सावधान हो जाएं, क्योंकि गर्म पानी से बालों को धोने से कई तरह की समस्या होने लगती है। तो चलिए जानते हैं वह कौन सी परेशानियां हैं, जो गर्म पानी से हेयरवॉश करने पर आपको हो सकती हैं।
स्टोरी में आगे ये पढ़ें...
- आप भी गर्म पानी से धोते हैं बाल?
- गर्म पानी से बाल धोने वाले हो जाएं सावधान
- हॉट वाटर से हेयरवॉश करने पर होते हैं ये नुकसान
- कैसे पानी से धोएं बाल?
गर्म पानी से बाल धोने पर होने वाली समस्याएं
खुजली
बालों को गर्म पानी से धोने पर खुजली की समस्या हो सकती है।
डैंड्रफ
गर्म पानी से हेयरवॉश करने पर स्कैल्प की त्वचा रूखी हो जाती है, जिसकी वजह से डैंड्रफ की समस्या का सामना करना पड़ता है।
हेयरफॉल
इससे हेयरफॉल की समस्या भी होने लगती है, क्योंकि गर्म पानी से हेयरवॉश करने पर बालों की जड़ें कमजोर हो जाती है जिसकी वजह से बाल झड़ने लगते हैं।
रुखापन
यह बालों के रूखेपन की वजह भी बनता है। जब आप हॉट वाटर से हेयरवॉश करते हैं, तो बालों का नेचुरल ऑयल खत्म हो जाता है, जो हेयर ड्राईनेस की वजह बनता है।
जड़ों में गंदी जमा होने की समस्या
गर्म पानी स्कैल्प के पोर्स को खोलता है, जिससे उनमें धूल-मिट्टी जमने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए गर्म पानी से बालों को धोने से बचना चाहिए।
यह भी पढ़ें… Cauliflower: आप भी करते हैं गोभी के पत्तों को फेंकने की गलती, खानें से मिलते हैं गजब के फायदे
कैसे पानी से धोएं बाल?
स्कैल्प की बेहतर ढंग से सफाई करने के लिए आपको गुनगुने पानी से बालों को धोना चाहिए। अगर आप चाहे तो सादे पानी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Ravindra Singh
पब्लिश्ड 3 January 2024 at 08:44 IST