Green Tea: सेहत ही नहीं बालों के लिए भी 'वरदान' है ग्रीन टी, बालों को बनाती है घना और मजबूत, इस तरह से करें इस्तेमाल

Green Tea Benefits for Hair: ग्रीन टी का इस्तेमाल आप अपने बालों पर भी कर सकते हैं। ये आपकी हेयर फॉल की समस्या दूर होगी। इससे आपके बाल तेजी से बढ़ेंगे। साथ ही मजबूत और शाइनी भी होंगे।

Green Tea for Hair | Image: Freepik

Green Tea for Hair: बालों से जुड़ी समस्याओं से कई लोग परेशान रहते हैं। हेयरफॉल तो आजकल बहुत आम प्रॉब्लम हो गई है, जिसके लिए लोग तरह-तरह की चीजें बालों में लगाते हैं। बावजूद इसके कोई खास असर नहीं दिखता। आज हम आपको इस आर्टिकल में कैसे वेट लॉस में मदद करने वाली ग्रीन टी आपके बालों को भी फायदा पहुंचा सकती है। इसके इस्तेमाल से बाल झड़ने की समस्या दूर हो सकती है। ये हेयर ग्रोथ के साथ ही आपके बालों को घना, मजबूत और शाइनी भी बनाएगी।

बालों में ग्रीन टी के फायदे?

- दरअसल, ग्रीन टी में Catechins नाम का एक नेचुरल पदार्थ मिलता है, जो बालों के लिए फायदेमंद माना जाता है। DHT हार्मोन की वजह से बालों की झड़ने की समस्या होती है। ग्रीन टी इसी हार्मोन के असर को कम करने में मदद करता है।

- ग्रीन टी में कई ऐसे पॉलीफेनॉल्स और मिनरल्स पाए जाते हैं जो स्कैल्प को मजबूत बनाते हैं। इससे बालों की ग्रोथ बेहतर होती है।

- इसके अलावा ग्रीन टी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं। ये डैंड्रफ या स्कैल्प की जलन जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है। इसमें पाए जाने वाले कई एंटीऑक्सीडेंट्स बालों को पोषण देते हैं, जिससे बाल मजबूत और शाइनी बनते हैं।

कैसे करें ग्रीन टी का इस्तेमाल?

दिनभर में आप एक से दो कप ग्रीन टी का सेवन कर सकते हैं। इसके नियमित सेवन से वेट लॉस में तो मदद मिलती है। साथ ही साथ ही बालों की सेहत को भी बेहतर बनाता है।

आप चाहें तो ग्रीन टी से अपने बाल भी धो सकती हैं। इसके लिए 2-3 टी बैग्स या फिर 2 चम्मच ग्रीन टी पत्तियां लें। इन्हें एक कप गर्म पानी में 10 से 15 मिनट के लिए भिगोकर रख दें। पानी ठंडा होने पर इसे छान लें और इस शैम्पू करने के बाद इसे अपने बालों और स्कैल्प पर डालें। 5 मिनट के लिए इसे इसी तरह छोड़ दें। इसके बाद हल्के हाथों से मसाज करें और फिर बालों को साफ पानी से धो लें।

इसके अलावा आप हेयर मास्क बनाकर भी अपने बालों में लगा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले ग्रीन टी को गर्म पानी में 5 मिनट के लिए भिगो लें और फिर ठंडा होने के लिए छोड़ दें। इसमें एलोवेरा जेल और नारियल तेल भी मिलाएं। ये जो पेस्ट बनकर तैयार हुआ है, इसे आपको अपने स्कैल्प और बालों पर अच्छे तरह से लगाना है। 20 से 30 मिनट के लिए इसे बालों पर लगा छोड़ दें और फिर हल्के शैम्पू से धो लें। आपको कुछ ही समय में असर दिखने लगेगा।

यह भी पढ़ें: Dark Circles Under Eyes: आलू के रस में मिलाएं ये चीजें, सिर्फ 3 दिन में आंखों के नीचे से काले घेरे हो जाएंगे गायब

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 25 September 2025 at 12:50 IST