Pedicure At Home: पार्लर जैसा पेडीक्योर अब घर पर, फटी एड़ियों और गंदे नाखूनों से पाएं छुटकारा, बस कुछ आसान स्टेप्स में

Pedicure At Home: भागदौड़ भरी जिंदगी में अक्सर हम अपने चेहरे का तो ख्याल रख लेते हैं, लेकिन पैरों को नजरअंदाज कर देते हैं। नतीजा? फटी एड़ियां, टैनिंग और गंदे नाखून। अगर आप भी पार्लर के महंगे खर्च और समय की कमी से परेशान हैं, तो अब घर बैठे ही स्पा कर सकती हैं। आइए जानते हैं।

Pedicure At Home | Image: Freepik

Pedicure At Home: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अपने चेहरे का तो पूरा ख्याल रखते हैं, लेकिन पैरों की अनदेखी कर देते हैं। धूल-मिट्टी और प्रदूषण के कारण पैरों की त्वचा सख्त हो जाती है, एड़ियां फटने लगती हैं और नाखून गंदे दिखने लगते हैं। अक्सर लोग पार्लर जाकर महंगे पेडीक्योर पर हजारों रुपये खर्च करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही निखार आप घर पर भी पा सकते हैं? आइए हम आपको कुछ आसान टिप्स के बारे में बताएंगे। जिससे आप घर बैठे अपने पैरों को मुलायम और चमकदार बना सकते हैं।

पुराने नेल पेंट को हटाना और नाखूनों की ट्रिमिंग

सबसे पहले अपने नाखूनों पर लगे पुराने नेल पेंट को रिमूवर की मदद से साफ करें। इसके बाद नेल कटर से नाखूनों को अपनी पसंद के अनुसार काटें और फाइलर से उन्हें सही आकार दें। याद रखें, गीले नाखूनों को काटने से वे टूट सकते हैं, इसलिए यह काम पानी में पैर भिगोने से पहले ही करें।

फुट बाथ को नींबू के रस से करें साफ 

एक टब में हल्का गुनगुना पानी लें। इसमें थोड़ा सा माइल्ड शैम्पू, एक चम्मच सेंधा नमक और आधा नींबू का रस मिलाएं। यदि आपके पास कोई एसेंशियल ऑयल है, तो उसकी 2-3 बूंदें भी डाल सकते हैं। अब अपने पैरों को 15-20 मिनट के लिए इस पानी में डुबोकर रखें। यह आपकी थकावट दूर करेगा और मृत त्वचा को नरम बनाएगा।

स्क्रबिंग करके सिक्न को बनाएं सोफ्ट 

जब त्वचा नरम हो जाए, तो एक फुट ब्रश या पुराने टूथब्रश की मदद से नाखूनों के आसपास की गंदगी साफ करें। अब प्यूमिस स्टोन का उपयोग करके एड़ियों की सख्त और फटी त्वचा को धीरे-धीरे रगड़ें। पैरों की ऊपरी त्वचा के लिए आप घर पर बना स्क्रब इस्तेमाल कर सकते हैं। यह डेड स्किन सेल्स को हटाकर आपके पैरों को कोमल बनाता है।

फुट मास्क से हटाएं टैनिंग 

स्क्रबिंग के बाद पैरों को ताजे पानी से धो लें। अब आप मुल्तानी मिट्टी या बेसन और हल्दी का पैक लगा सकते हैं। इसे 10 मिनट तक सूखने दें और फिर धो लें। यह स्टेप पैरों की टैनिंग हटाने में बहुत कारगर है।

मॉइस्चराइजिंग और मसाज है जरूरी

पेडीक्योर का सबसे अहम हिस्सा है हाइड्रेशन। पैरों को तौलिये से सुखाकर अच्छी क्वालिटी की फुट क्रीम या नारियल तेल से 5-10 मिनट तक मालिश करें। मालिश से रक्त संचार बढ़ता है और एड़ियां फटने की समस्या जड़ से खत्म होती है।

नेल पेंट और फिनिशिंग से पूरी करें पेडिक्योर

आखिर में आप अपने पसंदीदा रंग का नेल पेंट लगाएं। सबसे पहले बेस कोट लगाएं, फिर नेल कलर और आखिर में टॉप कोट। इससे नाखूनों में चमक बनी रहेगी और पेंट लंबे समय तक टिकेगा।

ये भी पढ़ें -Hanuman Jayanti 2026 Chalisa: हनुमान जयंती के दिन जरूर करें इस चालीसा का पाठ, जीवन में आ रही बाधाएं होंगी दूर 

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 30 March 2026 at 23:36 IST