अपडेटेड 23 January 2024 at 10:41 IST
चेहरे से लेकर नाखूनों तक, कुछ इस तरह करें Republic Day का मेकअप, दिखेगी देशभक्ति की झलक
Makeup Tips For Republic Day: गणतंत्र दिवस के मौके पर अगर आप कुछ हटकर दिखना चाहती हैं तो आप तिरंगे के रंगों के साथ अपने मेकअप को अमेजिंग लुक दे सकती हैं।
Makeup Tips: हर साल 26 जनवरी के दिन गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। इस दिन सभी भारतीय देशभक्ति के रस से सराबोर रहते हैं। हर कोई अपने ही अंदाज से इस खास दिन को सेलिब्रेट करता है। ऐसे में अगर आप भी चाहती हैं कि आप गणतंत्र दिवस के मौके पर कुछ अलग सी नजर आएं तो आप इस दिन ट्राई कलर मेकअप अप्लाई कर सकती हैं।
जी हां, ट्राई कलर मेकअप, तिरंगे के तीनों रंगों से मिलकर अप्लाई किया जाता है। रिपब्लिक डे पर ये मेकअप लुक अप्लाई करके आपको भारतीय होने पर और भी ज्यादा गर्व होगा। दरअसल, ट्राई कलर मेकअप की खास बात ये है कि ये कलरफुल होगा, लिहाजा आपका मेकअप और दिनों के मुकाबले इस दिन कुछ अलग और कलरफुल लगेगा।
इस मेअकप लुक को अप्लाई करने के लिए आपको तिरंगे में मौजूद सिर्फ तीन रंगों की ही जरूरत है। तो चलिए बिना किसी देरी के हम बताते हैं आपको कि आप चेहरे से लेकर नेल्स तक किसी तरह से खुद को तिरंगे के रंग में भर सकते हैं।
रिपब्लिक डे पर इस तरह करें मेकअप
चेहरे पर अप्लाई करें ट्राई कलर मेकअप
अगर आप खुद को तिरंगे के तीनों रंगों में रंगना चाहती हैं तो आप आखों पर ग्रीन कलर का शिमरी आईशैडो लगा सकती हैं, साथ ही आप ब्लश के लिए केसरिया कलर ब्लश का यूज़ कर सकती हैं। वहीं, बिंदी के लिए आप व्हाइट कलर की बिंदी लगा सकती हैं। ये मेकअप लुक आप पर खूब जचेगा।
आईशैडो
इसके अलावा आप सिर्फ आईशैडो के जरिए ही खुद को तिरंगे के रंग में रंग सकती हैं। इसके लिए आप आईलीड पर केसरिया, सफेद और हरे रंग का आईशैडो अप्लाई कर सकती हैं। आप इन तीनों रंगों को एक साथ इस्तेमाल कर ट्राई कलर आई मेकअप लुक पा सकती हैं।
आईलाइनर
आईशैडो की तरह ही आप आईलाइनर को भी ट्राई कलर के रंगों के साथ आंखों पर अप्लाई कर सकती हैं। गणतंत्र दिवस के मौके पर ये रंग आपके चेहरे को एक यूनिक टच देने का काम करेंगे।
तिरंगा नेल आर्ट
नॉर्मल रंगों के साथ आपने कई बार नेल आर्ट को स्टाइलिश टच दिया होगा, लेकिन गणतंत्र दिवस देशभक्ति को दिखाने का एक शानदार मौका है ऐसे में आपको अपने नाखून तिरंगे के तीन रंगों केसरिया, सफेद और हरे रंग के इस्तेमाल से पेंट कर सकते हैं। आप चाहें तो हर अंगुली के नाखून में अलग-अलग या फिर एक ही नाखून में तीनों रंगों को मिलाकर इस्तेमाल कर सकेत हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 23 January 2024 at 08:59 IST