अपडेटेड 29 June 2024 at 13:33 IST

Foods to Avoid in Monsoon: बारिश में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, ऐसे करें फंगल से बचाव

Do and don'ts during rainy season? बारिश के मौसम में लोग किन चीजों का सेवन करने से बचें, इसके बारे में पता होना जरूरी है। जानते हैं इसके बारे में...

बारिश के मौसम में क्या नहीं खाना चाहिए? | Image: Shutterstock

What foods should I avoid during monsoon? बारिश के मौसम में अक्सर लोगों को अपना खास ख्याल रखने की जरूरत है। बता दें कि इस मौसम में कुछ चीजों का सेवन करने से सेहत से जुड़ी कई समस्या हो सकती हैं। नमी भरा मौसम इन चीजों के सेवन के चलते सेहत को फंगल इन्फेक्शन या बैक्टीरिया का सामना करा सकता है। ऐसे में लोगों को पता होना चाहिए कि किन चीजों का सेवन न करें। आज का हमारा आर्टिकल इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से बताएंगे कि लोगों को किन चीजों का सेवन (Rainy season Food in Hindi) करने से बचना चाहिए। पढ़ते हैं आगे...

बारिश के मौसम में ना करें इन चीजों का सेवन (Do and don'ts in rainy season?)

  • बारिश के मौसम में लोगों को हरी पत्तेदार सब्जियां और बीज वाली सब्जियों का सेवन करने से बचना चाहिए। हरे पत्तेदार सब्जियों में बैक्टीरिया और फंगस मौजूद होते हैं। ऐसे में ये शरीर में बैक्टीरिया को पैदा कर सकते हैं। पालक, बान्स, धनिया, मेंथी आि को खाने से बचें।
  • बारिश के मौसम में व्यक्ति को फ्रीजी ड्रिंक और फ्रोजन फ्रूट्स का भी सेवन करने से बचना चाहिए। उनके सेवन से पेट में इन्फेक्शन की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। 
  • बारिश के मौसम में व्यक्ति को बाहर का खाना नहीं खाना चाहिए। बता दें कि बाहर के खाने के कारण व्यक्ति फंगस की समस्या, उल्टी, टाइफाइड, दस्त आदि की समस्या का शिकार हो सकता है।
  • बारिश के मौसम में व्यक्ति को दही या मठ्ठे का सेवन में नहीं करना चाहिए। इसके सेवन से साइनस की समस्या भी बढ़ सकती है।
  • बारिश के मौसम में व्यक्ति को सलाद का सेवन करने से भी बचना चाहिए। सलाद के सेवन से बैक्टीरिया और वायरल इन्फेक्शन का खतरा बढ़ सकता है। आप सलाद की जगह उबली हुई चीजों का सेवन कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें - Baby Names in Hindi: वामन, भव्य, नित्य...! शनि देव पर रखें बच्चों के नाम

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 29 June 2024 at 13:10 IST